{"_id":"67f607af44241c33b5017c31","slug":"double-murder-in-jind-criminals-in-a-car-shot-two-brothers-family-refused-to-perform-last-rites-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में डबल मर्डर: कार सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोलियां, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में डबल मर्डर: कार सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोलियां, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इनकार
Wed, 09 Apr 2025 11:07 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:07 AM IST
सार
जींद में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कार सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, गांव में गम और गुस्से का माहौल है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद के सफीदों रोड पर जमीन विवाद के चलते निर्जन गांव के दो भाइयों सतीश व दिलबाग की रात को गोदाम के बाहर गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में निर्जन निवासी मोहित ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ सफीदों रोड बाईपास पर सत्यम गैस एजेंसी के गोदाम के पास जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते उसके पिता सतीश व ताऊ दिलबाग के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने झगड़ा भी किया। पहले उन्होंने उसकी गाड़ी पर भी गोलियां बरसाई। इसमें वह गोली लगने से बच गया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अपने पिता सतीश और ताऊ दिलबाग को फोन कर हमलावरों से सतर्क रहने की सूचना भी दी थी, लेकिन हमलावरों ने सफीदों रोड पर गोदाम के पास ही रात को फायरिंग कर दी। इसमें सतीश और दिलबाग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर बेटा मोहित भी वहां पर आया तो दोनों जमीन पर पड़े मिले। मोहित दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन