{"_id":"6a8c9a1aa9962188690ab7f9","slug":"doomarkhans-daughter-aditi-won-gold-medal-in-junior-national-championship-jind-news-c-199-1-jnd1005-159039-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डूमरखां की बेटी अदिति ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डूमरखां की बेटी अदिति ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। हॉकी खिलाड़ी अदिति ट्राफी व मेडल दिखाकर खुशी जाहिर करते हुए। स्रोत कोच।
नरवाना। डूमरखां गांव की बेटी अदिति ने 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में 23 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने झारखंड को 3-1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
अदिति की इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और झारखंड पर दबाव बनाए रखा। खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन के साथ खेलते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हरियाणा की टीम ने प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया।
अदिति की इस उपलब्धि के पीछे कोच आजाद सिंह मलिक के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कोच ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, अनुशासन और खेल की समझ को मजबूत करने पर लगातार मेहनत की। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर अदिति ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अदिति के स्वर्ण पदक जीतने की सूचना मिलते ही डूमरखां गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों, ग्रामीणों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने अदिति को बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि अदिति की उपलब्धि गांव की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
डूमरखां की बेटी ने सीमित संसाधनों के बीच मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उसकी सफलता से गांव में हॉकी और अन्य खेलों के प्रति बच्चों और युवाओं का उत्साह बढ़ा है। ग्रामीणों ने अदिति और कोच आजाद सिंह मलिक को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।