{"_id":"60f8670e8ebc3e6d1c5378ce","slug":"doomarkhan-s-deepak-dies-in-suspicious-circumstances-jind-news-rtk618508411","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में डूमरखां के दीपक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में डूमरखां के दीपक की मौत
विज्ञापन
डूमरखा कलां गांव के युवक 26 वर्षीय दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दीपक मंगलवार शाम को अपने घर से दोस्तों के साथ गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के भाई राकेश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को चार बजे दीपक के दोस्त उसे घर से बुला कर ले गए थे। इसके बाद दीपक नहीं लौटा। बुधवार दोपहर बाद सुरबरा गांव निवासी युवक का फोन उसके पास आया कि उसके भाई दीपक की तबीयत ज्यादा खराब है। दीपक को हम नरवाना अस्पताल लेकर जा रहे हैं। जब हम सरकारी अस्पताल नरवाना पहुंचे तो वहां पर दीपक मृत मिला। राकेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई की हत्या जिन दोस्तों के साथ गया था, उन्होंने ही की है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नरवाना अस्पताल में डूमरखां कलां निवासी दीपक की डेड बॉडी है। दीपक के भाई राकेश ने बताया कि उसके भाई को मंगलवार शाम उसके दोस्त घर से बुला कर ले गए थे। दीपक को जो अस्पताल नरवाना छोड़ कर गए हैं, उन पर हत्या का आरोप मृतक के भाई ने लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस युवक का फोन राकेश के पास आया था, उसका फोन मिलाया गया तो वो बंद आ रहा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या फिर इत्तेफाकिया मौत।