फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Don't panic in case of fire, act wisely: Sonu Kumar

आग लगने पर घबराएं नहीं, सूझ-बूझ से करें काम : सोनू कुमार

Sat, 19 Sep 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Don't panic in case of fire, act wisely: Sonu Kumar
फोटो 18जेएनडी26-महिला कॉलेज में जानकारी देते हुए दमकल विभाग कर्मचारी। कर्मचारी - फोटो : Samvad
उचाना। सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत दमकल विभाग उचाना की ओर से अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंजू रानी ने की। अग्निशमन अधिकारी सोनू कुमार ने छात्राओं को आग लगने के संभावित कारणों, बचाव के उपायों और आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के बारे में भी विस्तार से समझाया। दमकल विभाग की टीम ने छात्राओं को अग्निशमन उपकरण चलाने और आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझ-बूझ और सावधानी से काम लेना चाहिए। समय पर उठाया गया सही कदम जान-माल के नुकसान को कम कर सकता है। डॉ. अंजू रानी ने दमकल विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर विनोद कुमार, बलजीत, सुमित, राजेश, कुलदीप और सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed