फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Don't panic in case of cyber fraud, dial 1930

Jind News: साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, 1930 डायल करें

Fri, 08 Dec 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Don't panic in case of cyber fraud, dial 1930
07जेएनडी40: साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चे। विज्ञप्ति।
जींद। साइबर थाना क्राइम टीम ने वीरवार को सफीदों के आदिशंकराचार्य पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया। इसमें साइबर क्राइम थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने साइबर अपराध से बचने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों को हर तरह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी होने पर 1930 डायल कर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड करवा कर ठगी किए पैसे वापस पाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला पुलिस के साइबर क्राइम थाना की उपनिरीक्षक पूजा जाखड़ ने बताया कि आज के समय साइबर अपराध चरम पर है। आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। इन्हें रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। सभी को समझना होगा कि साइबर अपराध करने वाले लोग बड़े ही चालाक किस्म के होते हैं। जिनसे सभी को बचना होगा। इसके लिए सोशल प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। जिस तरह से अपराधियों के द्वारा साइबर अपराध को अपराध का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। उससे बचने के लिए स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही के कारण कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व 112 पर तुरंत कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त नजदीकी थाने में जाकर थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं। इस अवसर पर एएसआई जगदीप, सज्जन सिंह व सिपाही विजय मौजूद रहे।

07जेएनडी40: साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चे। विज्ञप्ति।

07जेएनडी40: साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चे। विज्ञप्ति।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed