फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   dog come in front of soldiers car, uncontrolled and overturned

सैनिकों की गाड़ी के आगे आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर पलटी, तीनों सुरक्षित

Thu, 12 Mar 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
dog come in front of soldiers car, uncontrolled and overturned
होली खेलकर ड्यूटी पर लौट रहे सैनिकों की दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। - फोटो : Jind
नरवाना-खनौरी रोड पर बेलरखां-उझाना के बीच सैनिकों की बलेनो गाड़ी के आगे कुत्ता आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार आरएमई के तीन सैनिक बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही गढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और सैनिकों की मदद की। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम आरएमई के तीन सैनिक राजस्थान के अलवर जिला के भगाना गांव निवासी मनोज, रोहतक निवासी अजय व राजस्थान के झुंझुनू जिला निवासी महावीर होली की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर पटियाला जा रहे थे। उझाना व बेलरखां के गांव के बीच उनकी गाड़ी के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही की एयर बैग खुलने से तीनों सैनिकों को खरोंच तक नहीं आई। गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। गढ़ी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि तीनों सैनिक ठीक हैं। दूसरी गाड़ी से वे पटियाला चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed