फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Documents of 504 people got made in the camp

Jind News: शिविर में 504 लोगों के दस्तावेज बनवाए

Tue, 12 Sep 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Documents of 504 people got made in the camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। घुमंतू व अर्ध घुमंतू जाति के लोगों के दस्तावेजों को दुरूस्त करवाने के लिए सफीदों की जाट धर्मशाला में शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि घुमंतू विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य सुरेश दनौदा ने रहे।

शिविर में लगभग 504 लोगों ने मूलभूत दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, वोट कार्ड, आधार कार्ड आदि बनवाए गए। साथ ही दस्तावेजों को दुरुस्त करने का भी काम किया गया। सुरेश दनौदा ने कहा कि राज्य सरकार सभी जाति के लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं लागू की है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में राज्य सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक नीति पर बराबर विकास कार्य करवा रही है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया करवाया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में घुमंतू, अर्ध घूमंतू के लोगों के मूलभूत दस्तावेज दुरूस्त करवाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि पात्र व्यक्ति को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को उचाना में भी कैंप लगाया जाएगा। इस अवसर पर कल्याण विभाग के डिप्टी सुपरिटेंडेंट आजाद, तहसील कल्याण अधिकारी संजय कुमार, विमुक्त घुमंतू जनजाति कल्याण संघ के कार्यकर्ता डॉ. मोहिंदर, डॉ. राजेश शाहपुर, सुनील कुमार, संजीव उझाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed