फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors worked in hospitals wearing black badges

Jind News: चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर किया अस्पतालों में काम

Wed, 20 Dec 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 20 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Doctors worked in hospitals wearing black badges
19जेएनडी04 : बैठक करके आगामी रणनीति बनाते चिकित्सक। संवाद
जींद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को सरकारी चिकित्सकोंं की लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगा कर काम किया। रोष जताने से पहले डिप्टी एमएस कार्यालय में चिकित्सकों की बैठक हुई। चिकित्सकों ने कहा कि 27 दिसंबर तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह ओपीडी सेवाएं बंद कर देंगे। 29 दिसंबर तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह इमरजेंसी व ओपीडी सभी सेवाएं बंद कर देंगे।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज यूनियन के जिला प्रधान डाॅ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के अनुरूप विभिन्न जिलों में विशेषज्ञों की कमी दूर करने के लिए एक विशेषज्ञ कैडर के तत्काल कार्यान्वयन करने की आवश्यकता है। एसोसिएशन आईएचआईपी मानदंडों के अनुसार प्रवेश वेतन प्रगति और पदों के सृजन के साथ एसीपी के साथ सेवारत विशेषज्ञ डॉक्टरों की वरिष्ठता को 2, 6 और 13 साल तक बनाए रखने का प्रस्ताव करता है। बुधवार को उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 27 दिसंबर को ओपीडी में सेवाओं को बंद करेंगे व 29 दिसंबर को ओपीडी व इमरजेंसी दोनों सेवाओं को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि विशेषज्ञों की कमी के कारण चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होती हैं, जिससे जनता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए एक करोड़ की वर्तमान बांड राशि और उससे जुड़ी शर्तें डॉक्टरों पर वित्तीय बोझ पैदा करती हैं। डाॅ. संदीप लोहान ने कहा कि मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर डॉक्टरों के लिए पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बिना किसी बंधक आवश्यकता के बांड राशि को घटा कर 50 लाख किया जाए। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती बंद की जाए और होम्स कैडर के लिए सेवा नियमों में संशोधन किया जाए। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एसएमओ) के लिए सीधी भर्ती बंद होने के बावजूद सेवा नियमों में संशोधन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed