फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors got a special room for examining women in the old building of the Civil Hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में महिलाओं की जांच के लिए चिकित्सकों को मिला विशेष रूम

Fri, 18 Jul 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Doctors got a special room for examining women in the old building of the Civil Hospital
17जेएनडी29: नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में उपचार के लिए आई महिलाएं। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में अब महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन ने बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई है। यहां पर पहले एक कमरे में ही नर्स और चिकित्सक बैठती थी। इसके कारण महिलाओं को घंटों तक लाइन में लगकर परेशानी होती थी। अब इसकी व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के पुराने भवन के 111 नंबर में महिला चिकित्सक बैठती थी। प्रतिदिन महिलाओं की ओपीडी भी लगभग 250 से ज्यादा रहती है। इसके चलते इस कमरे में ही पहले रजिस्ट्रेशन होता था। इसके बाद उनकी जांच करवाई जाती थी। इसके बाद में महिला चिकित्सक उपचार करती थी। इसके कारण इस कमरे में और बाहर ज्यादा भीड़ रहती थी।
विज्ञापन

अब इसको व्यवस्थित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी भवन में चिकित्सक के कमरा नंबर 104 और 105 भी अब गायनी विभाग को मिला है। इन कमरों का सुधार कराया जा रहा है। अब 104 नंबर कमरे में नर्स बैठेंगी। इस कमरे में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 105 नंबर कमरे में महिलाओं की हर तरह के टेस्ट होंगे। इन दोनों प्रक्रियाओं के बाद महिला चिकित्सकों के पास 111 नंबर कमरे में महिलाओं का उपचार होगा। इससे एक जगह पर गर्भवती महिलाओं की लगने वाली भीड़ से भी राहत मिलेगी और महिलाएं आसानी से जांच करवाकर कम समय में उपचार प्राप्त कर सकेंगी।

वर्जन
महिलाओं को उपचार में सुविधा मिले। इसके लिए गायनी विभाग को दो कमरे अलग से दिए गए हैं। यहां पर महिलाओं को होने वाली भीड़ से छुटकारा मिलेगा और पंजीकरण व स्वास्थ्य जांच में आने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। एक कमरे में चिकित्सक, जांच टीम और नर्स बैठने में भीड़ रहती थी। तीनों कार्य अलग-अलग स्थान पर होंगे। इससे चिकित्सक और मरीजों को आसानी रहेगी।
-डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed