फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Do such work that does not cause harm to anyone: Anurag Muni

ऐसा कार्य करो जिससे किसी को कष्ट ना हो : अनुराग मुनि

Mon, 22 Dec 2025 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Do such work that does not cause harm to anyone: Anurag Muni
21जेएनडी24: प्रवचन में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। 22 पंथ जैन स्थानक उचाना मंडी में संघ प्रमुख योगीराज अरुण चंद्र महाराज के शिष्य अनुराग मुनि, अभिषेक मुनि विराजमान है। इस दौरान प्रसिद्ध कवि चंद्रपाल शर्मा ने संत उनके घर आते हैं जो सच्चे दिल से बुलाते है गीत के माध्यम से संतों की महिमा का वर्णन किया। रविवार को परिवार मिलन महोत्सव मनाया गया।
अनुराग मुनि ने कहा कि विद्यार्थी अपने अपने पाठ्यक्रम को गौर से ध्यान लगा कर पढ़ें, जो कुछ समझ में ना आए उसके बारे में पूछें। जो पढ़ा है उस पर चिंतन करें और उसे मन में उतारें। जो याद किया है उसे औरों को भी पढ़ाए, इससे आपका ज्ञान मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन

अनुराग मुनि ने कहा कि मां-बाप तुम्हारे सबसे बड़े देवता हैं। हर किसी को खुश करना शायद हमारे बस में न हो लेकिन किसी को हमारी वजह से दुख न पहुंचे यह तो हमारे बस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक मुनि ने कहा कि जिस तरह से राख के ऊपर घी डाल दिया हो ऐसे ही परिवार में सुख-शांति न हो तो दान, धर्म किया सब बेकार है। परिवार में शांति सबसे पहले होनी चाहिए। छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना चाहिए। माता-पिता का जहां आदर नहीं होता वो घर कभी आबाद नहीं होता। धर्म को ढोंग से नहीं बल्कि धर्म का पालन धर्म से करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed