{"_id":"63ebd7e5faa6f199880fbca6","slug":"do-public-work-within-the-stipulated-time-otherwise-action-will-be-taken-jind-news-c-17-1-66481-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: तय समय सीमा में करें जनता के काम, नहीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: तय समय सीमा में करें जनता के काम, नहीं तो होगी कार्रवाई
Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
जींद। अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर अपना काम निपटाएं और किसी भी प्रकार की फाइल, ऑनलाइन प्रक्रिया, जमाबंदी, निशानदेही, रजिस्ट्री व इंतकाल के कार्य को लंबित न रखें। सरकार द्वारा निर्धारित समय अवधि में पब्लिक के काम करें। यदि कोई अधिकारी एवं कर्मचारी ऐसा करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
डीसी डॉ. मनोज कुमार ने यह निर्देश मंगलवार को अलेवा तहसील में राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने सभी पटवारियों को निर्देश दिए कि वे सप्ताह में एक दिन अपने कार्यालय में आकर इंतकाल संबंधी कार्य को पूरा करवाएं। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी मुख्यालय से पत्र प्राप्त होता है तो उसके बारे में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी को अवगत जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी अपना काम समय पर नहीं करता है तो उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा सके। डीसी ने कहा कि आमजन जब तहसील कार्यालय में आते हैं तो उनकी शिकायतों का समाधान त्वरित आधार पर करना सुनिश्चित करें और केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने तहसीलदार एवं पटवारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे हर महीने की रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में भिजवाएं। सीएम विंडों पर आने वाली सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान कर उसकी रिपोर्ट अवश्य भिजवाएं।
तहसील परिसर का किया निरीक्षण
डीसी डा. मनोज कुमार ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तहसील कार्यालय परिसर में बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था करवाएं और जहां भी आवश्यकता हो वहां पर मरम्मत एवं व्हाइट वॉश का कार्य करवाएं। तहसील परिसर में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर उचाना के एसडीएम जितेंद्र जोशी, जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया, तहसीलदार रोहताश सिंह, नायब तहसीलदार राशविंद्र समेत राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
फसलों का जल्द मुआवजा वितरित कराने के निर्देश
उपायुक्त ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह आबियाना से संबंधित फाइल पटवारियों को दें ताकि वे जिस गांव में जाएं वहां पर नंबरदार और चौकीदार से मुनादी करवाकर राजस्व रिकवरी कर सकें। उन्होंने कहा कि जिस किसान की फसल खराब हुई थी उसका मुआवजा सरकार द्वारा दिया गया है, उसे तुरंत बंटवाना सुनिश्चित करें। यदि किसी किसान का खाता सही नहीं है, उसे अपडेट अवश्य करवाएं ताकि मुआवजा की राशि किसान के खाते में समय पर डाली जा सके।