फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Do not transact in unknown account through UPI payment

Jind News: यूपीआई पेमेंट के माध्यम से अनजान के खाते में न करें लेन देन

Fri, 06 Jun 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Do not transact in unknown account through UPI payment
जींद। अगर कोई भी यूपीआई के माध्यम से लेनदेन करता है तो अब सतर्क रहने की जरूरत है। इसका खामियाजा जींद निवासी व्यापारी और जिम संचालक कशिश कोचर भुगत चुके हैं। हर किसी को कशिश को आई परेशानियों को देखते हुए सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान नंबर व खाते में रुपये न डालें। इसका प्रयोग केवल जानकारों के लिए ही करें।
विज्ञापन

अंजान नंबर पर पेमेंट करने पर कशिश को एनआईए की जांच का सामना करना पड़ा था। कशिश को तीन दिन की पूछताछ के बाद छोड़ दिया, उन पर कोई आरोप तय नहीं हो पाए। अंजाने में उनके साथ बड़ी परेशानी खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन

अगर आप क्यूआर कोड स्कैन करते हुए पेमेंट कर रहे हैं तो अब सावधानी रखने की आवश्यकता है। कई बार अनजान व्यक्ति के माध्यम से लेन देन की प्रक्रिया में अगर आप भी शामिल हो जाते हैं तो आप साइबर क्राइम से संबंधित फ्रॉड की घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। साइबर फ्रॉड द्वारा स्कैम के रुपयों को इस तरह से डिवाइड कर खुद बचने के लिए क्यूआर कोड का काफी उपयोग किया जा रहा है। अनजान व्यक्तियों के क्यूआर कोड को स्कैन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे केस सामने आ रहे हैं, जो कैश के लेनदेन के चक्कर में आपसे यूपीआई करवा लेते हैं या यूपीआई कर देते हैं। कई बार कुछ लोग कम रुपये तो कोई ज्यादा रुपये इस तरह दूसरे के खातों में डालते हैं। उनको पता नहीं होता कि यह राशि किसके खाते में जा रही है। इसके बाद जांच के दौरान ऐसे सभी लोग साइबर पुलिस के जांच के दायरे में आ जाते हैं। इसके बाद जांच के दौरान ही साइबर टीम की ओर से संबंधित लोगों के अकाउंट सीज करते हुए अन्य प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जाती है।
लेनदेन की हर हिस्ट्री का रखें रिकॉर्ड
इस तरह के ज्यादा केस जनसेवा केंद्र एवं साइबर कैफे से संबंधित फ्रॉड देखने को मिल रहा है। इसमें कई बार जन सेवा केंद्र का खाता तक ब्लॉक कर दिया जाता है। इसलिए जनसेवा केंद्र का उपयोग करने वाले लोग भी लेनदेन से संबंधित हर तरह का रिकॉर्ड रखें. जिससे कि अगर इस तरह से किसी भी केस में जांच के दायरे में आएं, तो अपने बचाव में रिकॉर्ड को दिखा सके।

----------------
अगर यूपीआई के माध्यम से लेनदेन करना है तो जानकार के नंबर पर ही करें। किसी के बहकावे व लालच में आकर भी अंजान नंबर पर पेमेंट नहीं करें। हर जगह आप क्यूआर कोड स्कैन करते हुए पेमेंट कर रहे हैं. तो ऐसे लोगों को अब सावधानी रखने की आवश्यकता है। क्योंकि कई बार अनजान व्यक्ति के माध्यम से लेन देन की प्रक्रिया में अगर आप भी शामिल हो जाते हैं। देश के बाहर के अनजान नंबरों पर लेन देन न करें। इसमें बड़े स्तर के अपराध का डर रहता है।
--अमित कुमार पीएसआई, साइबर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed