फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Do not seat more children than the capacity in the vehicle: ADC

वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए : एडीसी

Thu, 12 Feb 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Do not seat more children than the capacity in the vehicle: ADC
11जेएनडी16: बैठक में मौजूद एडीसी प्रदीप कुमार और अन्य अ​​धिकारी। स्रोत प्रशासन
जींद। एडीसी कार्यालय के सभागार में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा सुरक्षित स्कूल वाहन नीति को लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन

एडीसी प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य किए जाएं।
ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाए। स्कूलों में चलने वाले सभी वाहन तय मानकों के अनुसार होने चाहिए। किसी भी वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। सभी स्कूल बसों के चालक और परिचालकों की बिहेवियरल ट्रेनिंग भी करवाई जाए, ताकि वे यातायात नियमों का पालन करें और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें। सचिव आरटीए गिरिश कुमार ने पुलिस विभाग से कहा कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति और अधिक जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

वाहन चलाते समय निर्धारित गति बनाए रखने और हेलमेट पहनने पर ध्यान दिया जाए। ओवरस्पीड और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के चालान किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस दौरान डीएमसी सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ भानु प्रकाश, एक्सईएन सिंचाई विकास गिरधर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed