{"_id":"6a242b154eafa64ab10471aa","slug":"do-not-put-polythene-in-sewer-kuldeep-kuhad-jind-news-c-199-1-sroh1009-154672-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर में पॉलिथीन न डालें : कुलदीप कुहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर में पॉलिथीन न डालें : कुलदीप कुहाड़
Sat, 06 Jun 2026 07:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उप मंडल अभियंता कुलदीप कुहाड़ ने नरवाना शहर की कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सीवर में पॉलिथीन, कपड़ा या अन्य ठोस सामग्री न डालें क्योंकि इससे सीवर लाइन जाम हो जाती है और ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न होती है।
कुलदीप कुहाड़ ने कहा कि सीवर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। यदि लोग सावधानी बरतेंगे तो सीवर जाम होने और गंदे पानी के ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जल निकासी के साथ किसी प्रकार का अतिरिक्त सामान सीवर में न डालें। इसके बाद उन्होंने गांव खानपुर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पानी का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें तथा पेयजल के नलों पर टेप अवश्य लगाएं। पानी का उपयोग करने के बाद नल बंद रखें ताकि अनावश्यक जल बर्बादी रोकी जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल पाइप लाइन में लीकेज की जांच की। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए गांव को पूरी तरह लीकेज मुक्त बनाया जाए।