{"_id":"67548f70e289c4e2a20204b1","slug":"do-not-go-out-tomorrow-relying-on-roadways-bus-jind-news-c-199-1-sroh1006-126776-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कल रोडवेज बस के भरोसे न निकलें बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कल रोडवेज बस के भरोसे न निकलें बाहर
Sat, 07 Dec 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
07जेएनडी13-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जो कि नौ दिसंबर को पानीपत भेजी जाएंगी। संवाद
जींद। पानीपत में 9 दिसंबर को बीमा सखी योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में लोगों को ले जाने के लिए जींद डिपो से 280 बसें मांगी गई हैं। जींद डिपो में 169 बसें हैं, इसलिए डिपो प्रबंधक ने रोहतक से 40, भिवानी से 60, नारनौल से 50 व सिरसा से 30 बसें मांगी हैं। कार्यक्रम में जींद डिपो की 100 बसों को भेजा जाएगा। यह बस रविवार शाम को जींद से रवाना होंगी।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बसों के जाने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौ दिसंबर को सोमवार है। ऐसे में जींद से अल सुबह चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम में नौकरी करने वाले यात्रियों के साथ-साथ अन्य लोकल रूट के यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र से भी युवक-युवतियां संस्थानों में नौकरी करने व विद्यार्थी कॉलेज, आईटीआई, कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने के लिए जींद आते हैं। जींद डिपो में इस समय 168 बस हैं। इनमें से 100 बस को पानीपत भेजा जाएगा। ऐसे में यात्रियों के लिए केवल 68 बस ही बचेंगी। जींद डिपो की बसों में हर रोज लगभग 17 हजार यात्री सफर करते हैं।
गत रविवार को कैथल में मनाए गए प्रदेश स्तरीय शूरसैन जयंती समारोह के लिए डिपो से 100 से ज्यादा बसें गई थीं। इससे कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
सहारा बनेंगी परिवहन समिति की बसें
डिपो में बरवाला, हांसी, गोहाना, असंध, नरवाना रूट पर परिवहन समिति की बसें चलती हैं। ऐसे में इन रूटों पर यात्रियों को थोड़ी सी राहत मिल सकती है, लेकिन लंबे रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिले में अलग-अलग रूट पर 162 निजी बसें चलती हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर 3, जींद-पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा-रोहतक रूट पर 5, नरवाना-हांसी रूट पर 5, नरवाना- कैथल रूट पर 24 और नरवाना-हिसार रूट पर 20 निजी बसें चलती हैं।
नौ दिसंबर को पानीपत में सरकार के बीमा सखी योजना कार्यक्रम में जाने वाले लोगों को ले जाने के लिए जींद डिपो से 280 बसें जाएंगी। इनमें 100 बसें जींद डिपो की होंगी। वहीं अन्य बस दूसरे डिपो से मांगी गई हैं। -राजेश हैबतपुर, डीआई, रोडवेज डिपो, जींद।