फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Do historic work in 56 days: Chief Minister

56 दिन में ऐतिहासिक कार्य करके दिखाए : मुख्यमंत्री

Tue, 10 Sep 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 10 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Do historic work in 56 days: Chief Minister
जनसभा में मौजूद सीएम नायब सैनी और भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम। संवाद
सफीदों। यह चुनाव आने वाले कल की कहानी लिखने का चुनाव है। उन्होंने अपने 56 दिन के कार्यकाल में एक से एक ऐतिहासिक कार्य करके दिखाएं हैं। यह तो एकमात्र ट्रेलर था, असली फिल्म तो आठ अक्टूबर के बाद शुरू होगी। कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा झूठ बोलकर जनता को धोखा देने का काम किया है। यह बात मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को नगर की नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे पूरे हरियाणा में हिसाब मांगते घूम रहे हैं। यह तो वही का बात हो गई कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। हिसाब मांगते हुए उन्हें कुछ तो शर्म करनी चाहिए, क्योंकि जिनके खुद के खाते खराब हों उनको दूसरों से हिसाब मांगने का हक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा का जन-जन भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी सरकार में हुए कार्यों को भली प्रकार से जानता है। जनता यह भूली नहीं है कि उन्होंने हरियाणा का क्या हाल किया था। भाजपा सरकार ने जनता को एक-एक दिन का हिसाब देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल के शासन में हर वर्ग व समाज के लिए काम किया है। योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुंचाया है। भाजपा में किसी प्रकार का परिवारवाद व जातिवाद नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गरीब के बेटे को हरियाणा का सीएम बनाने का कार्य किया। यह कोई छोटी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमार गौतम ने सीएम को बताया छोरा गंगा किनारे वाला

भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम ने कहा कि उनके खिलाफ एक दुष्प्रचार किया जा रहा है कि मैं बाहरी हूं, लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि बाहरी नहीं, बल्कि सब पर भारी हूं। अपने आप को हरियाणा का छोरा बताते हुए रामकुमार गौतम ने कहा कि उन्हें एससी, बीसी, बैकवर्ड व दबे कुचले लोगों की लड़ाई लड़ने का गौरव प्राप्त है। कई बार कह दिया जाता है कि सफीदों से उनकी एक बार 1500 पर्ची आई थी, लेकिन सच्चाई यह है कि उस समय उनकी नई-नई पार्टी थी और हरियाणा के एक बड़े नेता ने एक साजिश के तहत उन्हें हराया था। उन्होंने कहा कि वे दो बार विधायक बन चुके हैं। वे सफीदों में नायब सैनी के नेतृत्व में 36 बिरादरी का राज कायम करवाने के लिए आए हैं। अगर जनता उन्हें जीता देती है, तो सफीदों की धरती को हरिद्वार व ऋषिकेश की तरह से पूजा जाएगा। रामकुमार गौतम ने अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म का उदाहरण देते हुए सीएम नायब सैनी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हरियाणा के सीएम ऐसे लगते हैं जैसे छोरा गंगा किनारे वाला हो। इस पर सीएम नायब सैनी ने भी मुस्कराकर कुर्सी से उठकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed