फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Diya is filling the sports field with medals flying high.

Jind News: दीया भर रही खेल के मैदान में पदकों की उड़ान

Thu, 06 Nov 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 06 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Diya is filling the sports field with medals flying high.
05जेएनडी37 : मेडल दिखाती हुई ​खिलाड़ी दीया। स्रोत परिजन
नरवाना। नरवाना की बेटी दीया सिंगला ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुरुक्षेत्र में आयोजित 27वें हरियाणा ओलंपिक में दीया ने योगासन आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 4 नवंबर 2025 को संपन्न हुई।
विज्ञापन


दीया का यह प्रदर्शन कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में दो रजत पदक जीतकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया था। इसके अलावा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी दिया कई बार पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

दिया का कहना है कि उनकी अगली मंजिल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराना है, और इसके लिए वे निरंतर मेहनत कर रही हैं। दिया की इस उपलब्धि से पूरे नरवाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों व शिक्षकों ने भी उनकी सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का गर्व

दीया के पिता राजेश सिंगला और माता अनीता सिंगला ने कहा कि दिया हमेशा से समर्पित और अनुशासित रही है। उसकी मेहनत ने आज पूरे परिवार और शहर का सिर गर्व से ऊंचा कर दीया है। वहीं, भाई प्रभात सिंगला ने कहा कि दिया मेरे लिए प्रेरणा है। उसकी लगन और समर्पण देखकर मुझे भी जीवन में आगे बढ़ने की हिम्मत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed