फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dividers built at the cost of lakhs will now be broken

पहले लाखों खर्च कर सफीदों रोड पर लगाए गए डिवाइडर, अब हटाए जाएंगे

Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dividers built at the cost of lakhs will now be broken
जींद। साढ़े तीन साल पहले लाखों रुपये खर्च करके सफीदों मार्ग पर लगाए गए डिवाइडरों को अब हटाया जाएगा। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। इस कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर डिवाइडरों के बीच लगी स्ट्रीट लाइट को भी साइड में किया जाएगा ताकि सड़क की चौड़ाई बढ़ सके। इसके अलावा शहर में पार्कों की दशा सुधारी जाएगी। इसके अलावा 52 विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करके कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह निर्देश विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने पीडब्ल्यूडी अतिथि भवन में वीरवार को अधिकारियों की बैठक में दिए। विधायक ने कहा कि सफीदों रोड पर बीच में लगे डिवाइडरों को तुरंत हटाया जाए। इन डिवाइडरों के बीच में लगी स्ट्रीट लाइट को भी साइड में किया जाए ताकि सड़क की चौड़ाई बढ़ सके। नए बस स्टैंड शिफ्ट होने के कारण सफीदों रोड पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। डिवाइडर लगे होने के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इसके अलावा डिवाइडरों में जगह-जगह कट बने हुए हैं, जिनसे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। शहर के लोग कई बार इन डिवाइडरों को हटाने की मांग कर चुके हैं। विधायक ने अधिकारियों से शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए वॉल पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए। जगह-जगह लगे विभिन्न संस्थाओं के बैनर चस्पा किए गए हैं, इनको हटाकर वॉल पेंटिंग करवाई जाए। शहर की ब्राह्मण धर्मशाला, रोहिल्ला धर्मशाला, खटीक धर्मशाला के निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करने के निर्देश बैठक में विधायक ने दिए। बरसाती पानी की निकासी के लिए रेलवे रोड से नहर तक तथा कश्मीरी ढाबा से नहर तक एक विशेष प्रपोजल अमृत-2 में कर जल्द कार्य पूरा करवाया जाए। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि 52 विकास कार्यों की ई-टेंडर प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी करवाकर इन पर विकास कार्य शुरू करवाए जाएं। इसमें गांव अमरहेड़ी में तालाब के सुंदरीकरण पर पंचायतीराज विभाग 15 अक्तूबर तक कार्य शुरू कराने को कहा। इसके अलावा श्याम नगर समेत शहर में लंबित पड़ी अमृत योजना के कार्य को भी जल्द पूरा किया जाए। बैठक में जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता राज पेशल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, सतीश गर्ग, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता दलबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
23.52 लाख से सुधरेगी पार्कों की दशा
विधायक ने बैठक में हाउसिंग बोर्ड कालोनी के मकान नंबर 817, 818 एवं 820 तथा 825 मकान नंबर के सामने पार्क के सुंदरीकरण के टेंडर को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अर्बन एस्टेट के मकान नंबर 1331 एवं 1436 के सामने पार्क तथा अर्बन स्टेट के ही मकान नंबर 3591 एवं 3541 के सामने वाले पार्क की रिपेयर एवं निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। हाउसिंग बोर्ड के मकान नंबर 696 तथा 660 के सामने वाले पार्क के निर्माण कार्य भी जल्द शुरू हो।

बॉक्स
नहरी पेयजल योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द हो शुरू
विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में नहरी पानी पर आधारित जो पेयजल योजना है, उसके जल्द टेंडर करवाए जाएं। उन्होंने बताया कि भाखड़ा नहर से जींद शहर में पेयजल आपूर्ति की जानी है। इस परियोजना पर 480 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी डीपीआर तैयार हो गई है। इसको मंजूरी के लिए जल्द मुख्यालय भेजकर इसके टेंडर करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed