फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District will get 15 more ventilators, claim facility at CHC level too

जिले को 15 और वेंटिलेटर मिलेंगे, सीएचसी स्तर पर भी सुविधा का दावा

Fri, 12 Feb 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
District will get 15 more ventilators, claim facility at CHC level too
जींद। जिला वासियों के लिए राहत भरी खबर हैं कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले को 15 वेंटिलेटर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। दावा किया जा रहा है कि अब जिले के नागरिक अस्पताल के साथ-साथ सीएचसी स्तर पर भी मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। जिला अस्पताल को करीब छह महीने पहले छह वेंटिलेटर मिले थे। लेकिन निर्माणाधीन आईसीयू के कारण वे आज तक धूल फांक रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए सीएचसी स्तर पर वेंटिलेटर की सुविधा मुहैया कराना चुनौती से कम न होगा। यह वेंटिलेटर कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

वेंटिलेटर लगाने के लिए आईसीयू की जरूरत है। इसमें तीन लगातार दरवाजे बंद होने चाहिए, उसके बाद ही अंदर वेंटिलेटर का प्रयोग किया जाता है। वेंटिलेटर के लिए एनेस्थीसिया (बेहोशी) चिकित्सक की आवश्यकता होती है। बिना एनेस्थीसिया चिकित्सक के वेंटिलेटर नहीं लगाया जा सकता। जिले में तीन एनेस्थीसिया चिकित्सक हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के अनुसार नागरिक अस्पताल में दो, नागरिक अस्पताल सफीदों व नरवाना में दो-दो, उचाना में चार, जुलाना में दो, सीएचसी मुआना, अलेवा व कालवा में एक-एक वेंटिलेटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

संभव नहीं वेंटिलेटर लगाना
नागरिक अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यह संभव ही नहीं कि सीएचसी स्तर पर वेंटिलेटर लगाए जा सकें। इसके लिए आईसीयू की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा वेंटिलेटर चलाने के लिए एनेस्थीसिया चिकित्सक की जरूरत पड़ती है। नागरिक अस्पताल में छह वेंटिलेटर छह महीने पहले आए थे लेकिन आज तक उनको लगाने की सुविधा ही नहीं मिली है। सीएचसी स्तर पर वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध करवाना चुनौती होगा।इससे तो अच्छा यह होता कि जिले में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाए, जिसका लाभ लोगों को मिल सके ताकि गंभीर मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर करने से छुटकारा मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होती हैं वेंटिलेटर की जरूरत
जिन मरीजों के फेफड़े काम करना बंद कर दें और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती हो, उनको वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है। वेंटिलेटर फेफड़ों को ठीक नहीं करता बल्कि फेफड़ों को ठीक होने के लिए समय देता है। वेंटिलेटर से मरीज को सांस लेने में सुविधा होती है और उसके फेफड़ों को ठीक होने के लिए समय मिल जाता है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जिले को 15 वेंटिलेटर देने की घोषणा की है। जिले के लिए यह बहुत अच्छी बात है। सरकार ने जिले को वेंटिलेटर की सुविधा दी है तो इनको लगाने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं भी मिल जाएंगी। जिले के लोगों को इससे लाभ होगा।
- डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed