फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   district put up 36 places for election, 3 thousand police personnel and officers appointed

चुनाव को लेकर जिले में 36 जगह लगाए नाके, तीन हजार पुलिस कर्मचारी और अधिकारी तैनात

Sun, 20 Oct 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
district put up 36 places for election, 3 thousand police personnel and officers appointed
चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च करते पुलिस व सेना के कर्मचारी व अधिकारी। - फोटो : Jind
जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जिले में पैरामिलिट्री की आठ कंपनियां, तीन हजार पुलिस कर्मचारी व अधिकारी तथा 1135 होमगार्ड के जवानों की बूथ स्तर पर तैनाती की गई है। जिले में 36 जगह पुलिस नाके लगाए जाएंगे। इनमें हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। किसी भी प्रकारी की कोई भी अप्रिय घटना किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव नोडल अधिकारी डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि एसएसपी अश्विनी शैणवी के दिशा-निर्देशन में चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए बूथ लेवल तक पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस हर समय तैयार रहेगी। जिले में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए आठ पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनी पहुंच चुकी हैं। इसमें दो सीआईएसएफ, एक आरपीएसएफ, पांच एसएपी राजस्थान की कंपनियां शामिल हैं। इनके अलावा 2807 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। होमगार्ड के 1135 जवान भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। जिले में कुल 1014 बूथ बनाए गए हैं। सभी पर भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद रहेें। जिले में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल का इंतजाम किया गया है। जिले में 36 नाके बनाए गए हैं, जहां पर वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। यह जांच मतदान संपन्न होने तक जारी रहेगी। डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लोगों से शांति की अपील करने के लिए पूरे जिले में शनिवार व रविवार को फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

35 किलोमीटर लंबी पंजाब से लगती सीमा पर खास नजर
जींद जिला की 35 किलोमीटर लंबी सीमा पंजाब राज्य से लगती है। चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने सीमा पर खास चौकसी बरतने का फैसला लिया है। एसएसपी अश्विन शैणवी के अनुसार सीमा पर आने-जाने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पंजाब की ओर जाने के छह मुख्य रास्ते हैं। इन सभी पर पुलिस की मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

 पंजाब सीमा वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।

पंजाब सीमा वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed