फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District council meeting in Jind cancelled for the third time in a row, DC did not turn up

Haryana: जींद में जिला परिषद की बैठक लगातार तीसरी बार रद्द, DC नहीं पहुंचे; अविश्वास प्रस्ताव पर होनी थी चर्चा

Tue, 11 Feb 2025 12:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Feb 2025 12:44 PM IST
सार

जींद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। तीन दिन पहले विरोधी गुट के वाइस चेयरमैन सतीश हथवाला, पार्षद प्रतिनिधि जसमेर रजाना समेत कुछ पार्षद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा और भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल से मिले थे।

विज्ञापन
District council meeting in Jind cancelled for the third time in a row, DC did not turn up
बैठक लगातार तीसरी बार स्थगित - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद में जिला परिषद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए बुलाई गई बैठक लगातार तीसरी बार स्थगित हो गई है। इस बार भी बैठक में उपायुक्त (डीसी) साहब नहीं पहुंचे, जिससे प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बैठक के स्थगित होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए दोपहर 12 बजे डीआरडीए हॉल में बैठक बुलाई गई थी। इससे पहले 13 दिसंबर और 22 जनवरी को भी बैठकें इसी कारण स्थगित हो चुकी हैं। इस बार बैठक हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही थी, और डीसी ने भी अदालत को बैठक में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


बैठक स्थगित होने से नाराजगी
बैठक की तारीख हाईकोर्ट से लेकर आईं जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने डीसी की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। परिषद में चेयरपर्सन को पद से हटाने के लिए 25 में से 17 पार्षदों का बहुमत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक हलचल तेज
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। तीन दिन पहले विरोधी गुट के वाइस चेयरमैन सतीश हथवाला, पार्षद प्रतिनिधि जसमेर रजाना समेत कुछ पार्षद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा और भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल से मिले थे। इस बैठक में रणनीति पर चर्चा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed