फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   District administration coming from other states, increasing the difficulty of district administration

दूसरे राज्यों से आ रहे कोरोना संक्रमित बढ़ा रहे जिला प्रशासन की मुश्किल

Sun, 24 May 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
District administration coming from other states, increasing the difficulty of district administration
रोहतक रोड पर पोली गांव के नजदीक नाके से निकलते वाहन। - फोटो : Jind
लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद जींद जिले में कोरोना काफी रफ्तार से बढ़ा है। ऐसे में अब संक्रमण की कड़ी को तोड़ना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। जिले में दूसरे राज्यों से आ रहे लोग कोरोना का संक्रमण लेकर आ रहे हैं। प्रशासन के लिए ऐसे लोगों को रोकना किसी चुनौती से कम नहीं है। विदेश से आने वाले लोगों को सीधे क्वारंटीन करके उनके सैंपल लिए जा रहे हैं, लेकिन जो लोग चोरी-छिपे जिले में घुस रहे हैं वह सबसे अधिक खतरनाक साबित हो रहे हैं। मुंबई और दिल्ली से लोग जिले में चोरी-छिपे प्रवेश कर चुके हैं, जिनके कारण जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे पहले निडानी गांव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला, जो दिल्ली से तब्लीगी जमात की मरकज से आया था। इससे गांव के ही दूसरे व्यक्ति में भी संक्रमण हुआ। इसके अलावा पेगां व शाहपुर गांवों में एक-एक कोरोना पॉजिटिव आए, जो मुंबई से लौटे थे। घसो गांव में कोरोना पॉजिटिव आया युवक दिल्ली से लौटा था। शाहपुर गांव का युवक मुंबई से बाइक पर आया था। ऐसे में बाइक पर आने वालों का प्रशासन को पता नहीं चल पाता। घसो गांव निवासी युवक भी दिल्ली से आया था, जिसका प्रशासन को कोई पता नहीं चला, जब वह संक्रमित हुआ तभी पता चला कि वह दिल्ली से आया था। जैजैवंती गांव निवासी व्यक्ति भी दिल्ली से ही चोरी-छिपे आता था। इस कारण वह भी संक्रमित मिला।
विज्ञापन

ऐसे में अब प्रशासन जिले की सीमा पर नाकों पर सख्ती बढ़ाएगा, ताकि बाहर से आने वाले लोगों की सही सूचना रखी जा सके। मुंबई से लौटे पेगां गांव निवासी व्यक्ति की मौत हो चुकी है और इसके संपर्क में आने वाले उसकी बेटी, बेटा व एक अन्य महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से आने वालों से अधिक खतरा नहीं
जो लोग विदेश से आ रहे हैं, उनसे अधिक खतरा नहीं है, क्योंकि उनका पूरा रिकॉर्ड प्रशासन के पास होता है। उनको बाहर से लाते ही जिले के प्रशासन द्वारा बुक किए गए होटलों में क्वारंटीन किया जा रहा है। यदि इनमें से कोई संक्रमित मिला तो वह खुद ही संक्रमित होगा, वह दूसरे को संक्रमित नहीं कर पाएगा। विदेश से जिले में अब तक 10 लोग आ चुके हैं, जिनमें केवल दो ही संक्रमित मिले हैं।

नाकों पर रखेंगे नजर
हालांकि जिला की सीमाओं में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात है, लेकिन लॉकडाउन में मिली ढील के चलते कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। अब प्रशासन इन सभी नाकों पर सख्ती करेगा, ताकि आने वाले लोगों की सही जानकारी रखी जा सके। आसपास के लोगों को भी प्रशासन सूचना देकर मदद करनी चाहिए। खुद बाहर से आने वाले व्यक्ति को भी अपनी जांच के बाद ही घर जाना चाहिए। इससे वह खुद भी सुरक्षित रहेगा और दूसरे लोग भी सुरक्षित रहेंगे।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed