फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dispute between two brothers over taking bike in Ghoghariya village of Jind, younger brother stabbed to death

Haryana: जींद के घोघड़ियां गांव में बाइक लेकर जाने को लेकर दो भाईयों में विवाद, छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या

Tue, 10 Dec 2024 12:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Dec 2024 12:18 PM IST
सार

दोनों भाईयों में आपस में कहासुनी हो गई। विक्रम व साहिल का झगड़ा हुआ तो उन्होंने दोनों को समझाकर भेज दिया। इसके  कुछ समय बाद विक्रम दोबारा साहिल के पास आया और  विक्रम ने साहिल को आंगन में नीचे गिरा कर ऊपर बैठ गया।

विज्ञापन
Dispute between two brothers over taking bike in Ghoghariya village of Jind, younger brother stabbed to death
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के घोघड़ियां गांव में बाइक लेकर जाने पर दो भाईयों में हुए विवाद में बड़े ने छोटे की छाती पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसमें उचाना थाना पुलिस ने बड़े भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में घोघड़ियां निवासी राजकुमार उर्फ राजा ने बताया कि वह साढ़े नौ बजे अपने घर पर था। इस दौरान उनके घर पर विक्रम पुत्र होशियार सिह जो नाते में उसका भतीजा लगता है। वह आया हुआ था। इसके कुछ देर बाद विक्रम का छोटा भाई साहिल भी वहां पर आ गया और विक्रम से बाइक मांगने लगा।
विज्ञापन


इस बात को लेकर दोनों भाईयों में आपस में कहासुनी हो गई। विक्रम व साहिल का झगड़ा हुआ तो उन्होंने दोनों को समझाकर भेज दिया। इसके  कुछ समय बाद विक्रम दोबारा साहिल के पास आया और  विक्रम ने साहिल को आंगन में नीचे गिरा कर ऊपर बैठ गया। इसके बाद विक्रम नें पेंट की जेब से चाकू निकलाकर साहिल की छाती में मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विक्रम मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद वह साहिल को घायल अवस्था में उचाना के नागरिक अस्पताल में लेकर गया, लेकिन चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।  उचाना डीएसपी नवीन संधू ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का नागरिक अस्पताल नरवाना में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

लजवाना कलां गांव के पास माईनर में मिला अज्ञात महिला का शव

जुलाना क्षेत्र के लजवाना कलां गांव के पास किलाजफरगढ़ माईनर में एक अज्ञात महिला का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया।

थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि लजवाना कलां गांव से सूचना मिली थी कि माईनर में एक महिला का शव बहकर आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। माईनर में लगभग 40 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला अर्द्धनग्न हालत में थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।

महिला के हाथ पर त्रिशुल का टेटू बना हुआ है, नाक में पहनी थी बाली
थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि महिला के हाथ पर त्रिशुल का टेटू बना हुआ है और नाक में बाली पहने हुए है। काफी प्रयास के बावजूद महिला की शिनाख्त नही हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed