फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Discussion on the success of National Jat Convention

Jind News: राष्ट्रीय जाट अधिवेशन की सफलता पर की चर्चा

Fri, 24 Feb 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 24 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the success of National Jat Convention
जुलाना। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक पीएस कलवानियां और रामावतार पलसानियां शुक्रवार को जुलाना पहुंचे। यहां राष्ट्रीय जाट अधिवेशन की तैयारियों को लेकर जाट संवाद बैठक को संबोधित किया। इसकी अध्यक्षता जुलाना बारह के प्रधान राजमल जेई ने की। इस दौरान जाट समाज के युवा व प्रबुद्ध लोगों से सामाजिक चेतना व समाज के उत्थान पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक पीएस कलवानियां ने बताया कि जाट समाज वर्तमान समय में एक विकट दौर से जूझ रहा है। एक वक्त हुआ करता था, जब समाज प्रदेशों व केंद्र में पावर में हुआ करता था। आज हालात इस कदर हो चुके हैं कि देश की कैबिनेट में एक भी जाट समाज का प्रतिनिधि नहीं है। आनंद लाठर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय जाट अधिवेशन में इस बार हरियाणा का जाट समाज मेजबान की भूमिका में है। इसलिए हरियाणा का जाट समाज राष्ट्रीय जाट अधिवेशन में मुख्य भूमिका निभाएगा। साथ ही देश दुनिया से आ रही जाट सरदारी का भव्य स्वागत हरियाणवी संस्कृति से किया जाएगा। जुलाना से बड़ी संख्या में जाट बंधु इसमें हिस्सा लेंगे। इस मौके पर कैप्टन रामकरण दलाल, बलजीत सिंह दूहन, कार्यकारी प्रधान बसाऊ लाठर, कुलवंत लाठर, जिला पार्षद पवन लाठर, सरपंच सतीश लाठर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed