{"_id":"6685af9419bb47d5400a93bf","slug":"discussion-held-to-improve-traffic-system-and-curb-crime-jind-news-c-199-1-sroh1009-119401-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: यातायात व्यवस्था में सुधार और अपराध पर रोक के लिए हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: यातायात व्यवस्था में सुधार और अपराध पर रोक के लिए हुआ मंथन
Thu, 04 Jul 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी09: व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए एसपी सुमित कुमार। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार ने बुधवार को कार्यालय में व्यापारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों की सुरक्षा से लेकर अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापारियों ने बताया कि बाजार में यातायात व्यवस्था, घंटाघर के पास रेहड़ी लगाकर रास्ते को जाम करने, आरा रोड पर ठेके के सामने सरेआम शराब पीने की मुख्य समस्याएं बनी हुई हैं। व्यापारियों ने बताया कि कुछ दुकानदार दुकानों के बाहर सामान रखते हैं, इससे सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती है।
एसपी ने समस्याओं के समाधान के लिए डीएसपी यातायात, थाना यातायात प्रभारी व थाना शहर प्रभारी को शहर में गश्त बढ़ाने बारे व बाजार की गलियों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने बारे आदेश दिए। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का गैरकानूनी कार्य व नशा बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, इससे उस पर तत्परता से कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अपनी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते रहें कि कैमरे ठीक काम कर रहे हैं या नहीं। कैमरे न लगावाने वाले दुकानदारों को कैमरे लगवाने की हिदायत दी ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।