फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Discussed on the success of Garjana Rally in Rohtak

Jind News: रोहतक में गर्जना रैली की सफलता पर की चर्चा

Mon, 08 Jan 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Jan 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Discussed on the success of Garjana Rally in Rohtak
गर्जना रैली को लेकर मीटिंग करते पिछडा वर्ग के प्रतिनिधि। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को विद्यापीठ मार्ग पर प्रजापति कुम्हार धर्मशाला में महेंद्र पांचाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 17 फरवरी को रोहतक में प्रस्तावित गर्जना रैली की सफलता पर चर्चा की।

महेंद्र पांचाल ने बताया कि रोहतक में आयोजित होने वाली रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। रामनाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद, डॉक्टर हर्षवर्धन लोकसभा सांसद, रामप्रीत लोकसभा सांसद, दुलारचंद गोस्वामी लोकसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, चंद्रशेखर कश्यप आदि उपस्थित रहेंगे। ओबीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश सेन ने कहा की रैली का मुख्य उद्देश्य देश व प्रदेश में बिहार राज्य की तर्ज पर जाति आधारित जनगणना, 70 वर्ष पुरानी मांग अनुसूचित जाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग को लोकसभा, विधानसभा राज्यसभा में 27 प्रतिशत टिकट आरक्षित करने की मांग उठाई जाएगी। गर्जना सेना के राष्ट्रीय प्रधान हनुमान प्रजापति ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी कोटे में भी ओबीसी की महिलाओं को अलग से कोटा देने, असंवैधानिक क्रीमीलेयर शब्द को ओबीसी की आरक्षण शब्दावली में से खत्म करने, अति पिछड़ा वर्ग को हरियाणा में 25 टिकट विधानसभा में व तीन टिकट लोकसभा में देने की मांग भी प्रमुख है। इस अवसर पर महेंद्र पांचाल, दिनेश सेन, हनुमान वर्मा, तेजवीर सेन, सतीश जांगडा, रामकुमार प्रजापति मांडो मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed