फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Disabled people will get concessional railway pass at home

Jind News: दिव्यांगों को घर बैठे मिलेगा रियायती रेलवे पास

Thu, 03 Jul 2025 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Disabled people will get concessional railway pass at home
रेलवे जंक्शन पर टिकट ब्रांच में ड्यूटी देती महिला कर्मचारी। संवाद
जींद। ट्रेन में सफर करने वाले दिव्यांगजनों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अपना रियायती पास बनवाने के लिए रेलवे मंडल यानी अंबाला या दिल्ली नहीं जाने पड़ेगा। यह पास अब उन्हें घर पर बैठे ही मिल सकेगा। इसके लिए बस उन्हें अटल सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इसके बाद रेलवे आपका पास घर पहुंचाएगा। ट्रेनों में यात्रा के दौरान दिव्यांगों को मिलने वाली रियायत के लिए अब ऑनलाइन कार्ड ही बनेगा।
विज्ञापन


रेलवे पास के लिए दिव्यांग यात्रियों को दिल्ली मंडल कार्यालय जाना पड़ता था। मंडल कार्यालय में जाकर ऑफलाइन दस्तावेज जमा कराने होते थे। दूर-दराज के दिव्यांगों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

दस्तावेजों की कमी के चलते दिव्यांग यात्रियों को चक्कर काटने पड़ते थे, इसलिए अब दिव्यांगों को रेलवे ने ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है। दिव्यांग यात्रियों को मिलने वाली सुविधा दिव्यांग यात्रा रेल कार्ड की सहायता से यात्रियों को भारतीय रेलवे की ओर से व्हीलचेयर की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी यात्री को स्टेशन से ट्रेन तक पहुंचने के लिए व्हीलचेयर की आवश्यकता होती है तो स्टेशन की ओर से यह सुविधा प्रदान की जाती है। इसके लिए यात्री स्टेशन मास्टर या संबंधित अधिकारी को सूचित कर सकता है। दिव्यांग यात्रियों के लिए सभी कोचों में सीटों का आरक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। इस कार्ड के आधार पर दिव्यांग यात्री ट्रेन टिकटों पर 25 से 75 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं।



रेल यात्रा कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

दिव्यांग रेल यात्रा कार्ड बनवाने के लिए ऐसे यात्री के पास विकलांगता का प्रमाणपत्र, जन्म तिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएमसी, पासपोर्ट, आधार कार्ड के साथ नई फोटो आदि दस्तावेज जरूरी है। जोकि आनलाइन फार्म के दौरान आवश्यक होंगे।


------

दिव्यांग यात्री रियायती रेल यात्रा कार्ड ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें दिल्ली मंडल तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह रियायती रेल यात्रा कार्ड दिव्यांग के लिए लाइफटाइम के लिए एक बार ही बनता है।

--सुनील कटारिया, वाणिज्यक अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed