फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dirty water on the road due to sewerage overflow in Chabari Colony

Jind News: चाबरी कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा पानी

Mon, 22 Jun 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dirty water on the road due to sewerage overflow in Chabari Colony
22जेएनडी24: चाबरी कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण भरा गली में गंदा पानी। संवाद
जींद। शहर की चाबरी कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गलियों और सड़कों पर भरा है। इससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। जलभराव और गंदगी के कारण विभिन्न बीमारियां पनप रही हैं। वहीं पीने के स्वच्छ पानी की समस्या ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी सूरजभान ने कहा सीवरेज का गंदा पानी कई दिनों से गलियों और सड़कों पर जमा है। निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बच्चों का स्कूल जाना और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी में मच्छरों और अन्य हानिकारक बैक्टीरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार, त्वचा रोग और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

कॉलोनी वासी राजेश ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए। गलियों में भरे गंदे पानी की निकासी करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
चाबरी कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या है तो उसका समाधान करवाया जाएगा। कॉलोनीवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -भानूप्रकाश, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article