फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Director of Health Department going to Hisar reached Civil Hospital

Jind News: हिसार जा रहे स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर पहुंचे नागरिक अस्पताल

Sun, 21 Apr 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Director of Health Department going to Hisar reached Civil Hospital
20जेएनडी19 : नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. मनीष बंसल। सं
जींद। स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. मनीष बंसल ने शनिवार को नागरिक अस्पताल नरवाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। डायरेक्टर ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है। डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि यह रूटीन जांच थी।
विज्ञापन

डॉ. मनीष बंसल हिसार जाते समय नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचे और कुछ जगह सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अस्पताल के अधिकारियों ने कर्मियों की कमी की समस्या को नोट करवाया। चिकित्सकों की कमी पर डॉ. बंसल ने कहा कि प्रदेशभर में चिकित्सकों की कमी है। इसे जल्द दूर किया जाएगा। नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर सेवा मिले इसके लिए लगातार प्रयास करने होंगे। इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे सुचारु रखना चाहिए। गर्भवती को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। समय पर उनकी जांच तथा उनको अन्य दवाइयां दी जाएं। उनकी डिलिवरी सरकारी अस्पताल में करवाएं। एंबुलेंस सेवा व्यवस्था की समय-समय पर जांच की जाए। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को समस्या से अवगत करवाएं। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि डॉ. मनीष बंसल ने कुछ कमियां बताई हैं, जिनको दूर कर लिया जाएगा।

20जेएनडी19 : नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. मनीष बंसल। सं

20जेएनडी19 : नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. मनीष बंसल। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed