फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Director General of Health assured not to abolish the sanctioned post

स्वास्थ्य महानिदेशक ने स्वीकृत पद खत्म नहीं करने का दिया आश्वासन

Wed, 24 Aug 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Director General of Health assured not to abolish the sanctioned post
स्वास्थ्य महानिदेशक के साथ बातचीत करता स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ का प्रतिनिधिमंडल। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
जींद। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सोमवार को पंचकूला में स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय का घेराव किया। चार बजे हुई स्वास्थ्य महानिदेशक के साथ कर्मचारी संघ की बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक ने तुरंत प्रदेशभर के 312 उपस्वास्थ्य केंद्रों पर 312 पुरुष एमपीएचडब्ल्यू के नए पद तथा 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुष व महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पद स्वीकृत करके एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड कर दिए। इसके अलावा सभी सिविल सर्जनों से नए नोर्म के अनुसार 13 सितंबर तक स्वास्थ्य कर्मचारियों के नए पद स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशभर के 312 उपस्वास्थ्य केंद्रों पर 312 पुरुष एमपीएचडब्ल्यू व 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुष व महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पदों को एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा रहा था। विभाग की योजना शाखा द्वारा इन पदों को समाप्त किया जा रहा था। इसके अलावा नए नोर्म के अनुसार जनसंख्या को देखते हुए नए पद स्वीकृत नहीं किए जा रहे थे। इन मांगों को लेकर प्रदेशभर के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय का घेराव किया था। चार घंटे तक चले घेराव के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। इसमें उन्होंने तुरंत 312 पुरुष एमपीएचडब्ल्यू तथा 31 महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पदों को स्वीकृत करके एचआरएमएस पोर्टल पर अपलोड करवा दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी सिविल सर्जनों को 13 सितंबर तक नए स्वीकृत किए जाने वाले पदों का प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किए। 15 सितंबर को फिर से प्रतिनिधिमंडल की बैठक स्वास्थ्य महानिदेशक के साथ होगी तथा इन कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 185 उपस्वास्थ्य केंद्रों में से 36 पर पुरुष एमपीएचडब्ल्यू के पद तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा व डूमरखां खुर्द में महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पद स्वीकृत नहीं थे। अब यह पद स्वीकृत हो गए हैं। नए पद स्वीकृत होने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed