फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Direct train from Hisar to Chandigarh approved

Jind News: हिसार से चंडीगढ़ की सीधी ट्रेन को मिली मंजूरी

Thu, 08 May 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Direct train from Hisar to Chandigarh approved
जींद। जिला के लोगों को एक और ट्रेन की सुविधा मिलेगी। अंबाला से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली 64563-64 मेमू ट्रेन के विस्तार को लेकर रेलवे से मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही इस ट्रेन के चलने की तारीख भी निर्धारित कर दी जाएगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र, कैथल होते हुए नरवाना से जाखल के रास्ते हिसार जाएगी। इससे जींंद समेत नरवाना और आसपास के गांव के लोगों को हिसार जाने के लिए ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी। वह बस से कम किराये में हिसार आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन


जिला के लोगों को चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन चलने की उम्मीद बढ़ गई है। ट्रेन नंबर 64563-64 जो अंबाला से अंदौरा के बीच चंडीगढ़ होकर चलती है। इसका विस्तार अब कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, टोहाना, जाखल, उकलाना, बरवाला होते हुए रायपुर (हिसार) तक करने का प्रपोजल रेलवे बोर्ड को भेजा हुआ था। अब इस प्रपोजल को मंजूरी मिल गई है। फिलहाल जींद से हिसार के बीच एक ट्रेन चलती है वहीं चंडीगढ़ भी एक ही ट्रेन आवागमन करती है।
विज्ञापन

इस ट्रेन का फायदा सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले नरवाना के आसपास के युवाओं को होगा, क्योंकि यह ट्रेन सुबह 04 बजकर 10 मिनट पर नरवाना आएगी। इसके बाद यह ट्रेन 10 मिनट अंतराल के बाद रवाना होगी और 5:55 बजे कुरुक्षेत्र पहुंच जाएगी। इसके बाद शाम को 20 बजकर 30 मिनट पर कुरुक्षेत्र से रवाना होगी और 21:45 बजे नरवाना जंक्शन पहुंच जाएगी। इस ट्रेन से युवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए प्रतिदिन आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे होगा ट्रेन का आवागमन

पहुंचने और चलने का समय
स्टेशन
पहुंचने और चलने का समय

19:25
19:35

अंबाला
07:20
07:40

20:08
20:30

कुरुक्षेत्र
05:55
06:10

21:02
21:04

कैथल
04:48
04:50

21:45
21:55

नरवाना
04:10
04:20

23:20
23:30

जाखल
03:40
03:50

23:58
00:00
उकलाना 03:00
03:02

00:20
00:35

बरवाला
02:45
02:47

01:05
-- --

रायपुर हरियाणा --
02:25



रेलवे की चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन चलाने की योजना है। रेलवे से इस ट्रेन के विस्तार को लेकर मंजूरी भी मिल गई है। जल्द ही ट्रेन चलाने की तारीख भी निर्धारित हो जाएगी।

-रणधीर नैन, अधीक्षक, जंक्शन नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed