फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dilapidated electrical wires become a mess in Bighana village.

Jind News: बिघाना गांव में बिजली के जर्जर तार बने जी का जंजाल

Mon, 20 Jan 2025 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated electrical wires become a mess in Bighana village.
20जेएनडी26: बिघाना गांव में घरों से सामने से गुजर रही बिजली लाइन की पुरानी व जर्जर दिखाई देती त
अलेवा। बिजली निगम की ओर से बिघाना गांव के हनुमान मंदिर के समीप व पांचाल काॅलोनी में बिजली सप्लाई देने के लिए लगाए बिजली लाइन के तार पुराने व जर्जर हो चुके हैं। इन पुरानी व जर्जर तारों के टकराने से आए दिन शाॅर्ट सर्किट होकर बिजली गुल होना एक आम बात हो गई है। बिजली निगम के इस रवैये से ग्रामीणों में निगम के प्रति रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीण बलवान, रमन, सतपाल, दीपक, राजेश, पवन, रामपाल व रणधीर सिंह ने बताया कि बिजली निगम द्वारा सप्लाई देने के लिए लगाई लाइन की तार पुरानी व जर्जर हो चुकी है। उक्त पुरानी तारों के टकराने से कई बाद लाइन की तार टूटकर गिरने से हादसा होने का मन में भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि गांव के बिजली उपभोक्ता इन तारों को बदलवाने की शिकायत कई बार बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से पुरानी व जर्जर लाइन की तार की जगह बिजली की केबल लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
बिघाना गांव की बिजली लाइन की पुरानी व जर्जर तार बदलने के लिए केबल लगाई जाने के कारण लाइन की तार बदलने की जरूरत नहीं है। गांव में लगाई बिजली लाइन के खंभों पर जल्द ही जगमग योजना के तहत केबल लगाई जाएगी। इसके लिए बिजली निगम के ठेकेदार द्वारा अगले माह तक कार्य शुरू किए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आनंद कुमार, एसडीओ, बिजली निगम सब डिवीजन नगूरां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed