फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dharampal Tank Danoda became the state secretary of Sant Namdev Sabha Haryana.

Jind News: धर्मपाल टांक दनौदा बने संत नामदेव सभा हरियाणा के प्रदेश सचिव

Thu, 03 Sep 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dharampal Tank Danoda became the state secretary of Sant Namdev Sabha Haryana.
फोटो 3 नरवाना। धर्मपाल टांक दनौदा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए वाइस चेयरमैन सतप्रकाश स
नरवाना। संत नामदेव सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सतबीर वर्मा ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल टांक दनौदा को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, प्रदेश अध्यक्ष सतबीर वर्मा सहित क्षेत्र के कई व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सतबीर वर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी ने समाज को समानता, सद्भाव और भक्ति का मार्ग दिखाया। टांक-रोहिल्ला समाज ने मेहनत, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मपाल टांक जैसे अनुभवी और समर्पित व्यक्ति को जिम्मेदारी देने का उद्देश्य संगठन को ग्रामीण स्तर तक मजबूत करना और समाज के हितों के लिए कार्य करना है।
विज्ञापन

धर्मपाल टांक पूर्व में संत नामदेव सभा हिसार में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने मलेरिया विभाग में करीब 20 वर्ष तक कार्य किया। इसके अलावा गांव दनौदा के बैकवर्ड समाज ने उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य भी चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने धर्मपाल टांक को बधाई देते हुए कहा कि वे हमेशा समाज हित के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने और संत नामदेव जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी नरवाना के वाइस चेयरमैन सतप्रकाश सैनी व उनके बेटे राजेश टांक ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed