फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees performed Govardhan Puja at the Jayanti Devi Temple.

Jind News: जयंती देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने की गोवर्धन पूजा

Sun, 26 Jul 2026 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 26 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees performed Govardhan Puja at the Jayanti Devi Temple.
26जेएनडी21: जयंती देवी मंदिर में गोवर्धन पूजा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
जींद। जयंती देवी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। कथा वाचक पंडित गिरधारी लाल ने विधि-विधान के साथ गोवर्धन महाराज का पूजन करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर भगवान गोवर्धन का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित गिरधारी लाल ने गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र पूजा के बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का संदेश दिया था। यह पूजा प्रकृति, पर्यावरण और गोवंश के प्रति सम्मान का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। भक्त इसी श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाए। कथा और पूजा के वातावरण से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर राकेश गोयल, संजय कुमार ठेकेदार, विनोद गुप्ता, नरेंद्र कौशिक बातां, ओमप्रकाश, विशाल कामरा, राजेश खरब, सोमबीर मलिक, राधेश्याम जिंदल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आध्यात्मिक शांति मिलती है और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed