{"_id":"5807c6bf4f1c1b642e704ac5","slug":"devlopment-stay-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करने की योजना में बजट का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करने की योजना में बजट का रोड़ा
jind
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की अधर में पड़ी नई बिल्डिंग का फोटो।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नागरिक अस्पताल को अपग्रेड कर 200 बेड के किए जाने की योजना की राह में बजट का रोड़ा अटक गया है। बजट के अभाव में पिछले दस माह से शहर के नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। ठेकेदारों की करोड़ों रुपये की पेमेंट अटक जाने के कारण ठेकेदारों द्वारा बिल्डिंग के निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया है। बिजली ठेकेदार के लगभग चार करोड़ और सिविल ठेकेदार के लगभग ढाई करोड़ रुपये की पेमेंट विभाग की तरफ अटकी पड़ी है, लेकिन सरकार की तरफ से बजट जारी नहीं हो पाने के कारण विभाग ठेकेदारों को पेमेंट का भुगतान नहीं कर पा रहा है। नए भवन का शुभारंभ नहीं हो पाने के कारण मरीजों को मिलने वाली सभी सुविधाएं अधर में लटक रही है। नागरिक अस्पताल को 100 बेड से अपग्रेड कर 200 बेड कर करने के लिए सरकार द्वारा लगभग 30 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया था। इसमें लगभग 12 करोड़ रुपये बिल्डिंग के निर्माण पर तथा 18 करोड़ से रुपये बिल्डिंग की लाइट की फिटिंग व अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए जाने थे। कांग्रेस शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा अस्पताल को 200 बेड का किए जाने की घोषणा से जिला के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन चार साल बाद भी बिल्डिंग का निर्माण पूरा नहीं होने से 200 बेड का अस्पताल मरीजों के लिए केवल सपना बनकर रह गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नागरिक अस्पताल में एमआरआई मशीन की घोषणा की थी, लेकिन पुराने भवन में इसके लिए जगह ही नहीं है। ऐसे में नए भवन में शिफ्टिंग के बाद ही इस परियोजना पर भी काम शुरू होने की उम्मीद है।
नहीं मिलते खाली बेड
फिलहाल बुखार की बीमारी चल रही है और कई बार मरीजों को बेड भी नहीं मिल पाते। ऐसे में नए भवन के बनने से जिला के लोगों को काफी राहत मिलती। फिलहाल अस्पताल में सुविधाओं की काफी कमी है। इससे परेशानी होती है और निजी अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ता है।
जिले सिंह, मरीज
10 माह से अधर में पड़ी है बिल्डिंग
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा जींद के नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए वर्ष 2012 में घोषणा की गई थी। जनवरी 2016 तक बिल्डिंग का निर्माण कार्य व अन्य सुविधाएं मुहैया करवा इसके स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर किया जाना था लेकिन बजट के अभाव में पिछले दस माह से बिल्डिंग का निर्माण कार्य अटका पड़ा है।
विज्ञापन
एएनएम, जीएनएम के ट्रेनिंग सेंटर की भी नहीं हो पाई शुरुआत
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा नागरिक अस्पताल में एएनएम व जीएनएम के कोर्स शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक इस योजना की तरफ प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है। इसके चलते अभी तक यहां एएनएम व जीएनएम के ट्रेनिंग का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
शिफ्ट नहीं हो पाने के कारण खराब होने लगी नई बिल्डिंग
सरकार की घोषणा के बाद जिले के लोगों को खुशी हुई थी कि अब सरकारी अस्पताल में ही मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी, लेकिन बिल्डिंग तो बन गई है अभी तक यह बिल्डिंग शिफ्ट नहीं हो पाई है। नई बिल्डिंग में शिफ्ट नहीं हो पाने के कारण देखरेख के अभाव में नई बिल्डिंग खराब हो रही है।
- राजबीर, जलालपुर कलां निवासी
नहीं मिल रही सुविधाएं
इस समय बुखाडर का काफी प्रकोप चल रहा है। इससे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन अस्पताल छोटा होने के कारण मरीजों को बेड नहीं मिल पाते हैं। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द नई बिल्डिंग का कार्य पूरा कर अस्पताल को शिफ्ट किया जाए ताकि अस्पताल के 200 शेड का होने से मरीजों को राहत मिल सके।
- रोशनी, मरीज
ग्रांट के अभाव में नई बिल्डिंग का काम बीच में अटका हुआ है। बिजली ठेकेदार की लगभग चार करोड़ तथा सिविल ठेकेदार की लगभग ढाई करोड़ रुपये की पेमेंट अटकी पड़ी है। जैसे ही सरकार की तरफ से ग्रांट जारी हो जाएगी तुरंत बिल्डिंग के निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- केएल चौपड़ा, एसडीओ
बीएंडआर, जींद
स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे बात
सरकार लोगों को सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। जींद के नागरिक अस्पताल के लिए राशि जारी करवाने के लिए जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बात की जाएगी और लोगों को जल्द से जल्द सुविधा दिलवाई जाएगी।
- प्रेमलता विधायक, उचाना