फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Development work is being done in the state without discrimination: Devendra Attri

प्रदेश में हो रहे बिना भेदभाव के विकास कार्य : देवेंद्र अत्री

Mon, 04 Nov 2024 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Development work is being done in the state without discrimination: Devendra Attri
03जेएनडी21-डूमरखा गांव में हुए कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के साथ सेल्फी लेते का
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने रविवार को कस्बे में कार्यकर्ताओं के आयोजित कार्यक्रमों में शिकरत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हुए चुनाव में भाजपा को बहुमत देने का काम किया। विधानसभा चुनाव में मिली हार से कांग्रेस के नेता सदमे में है। प्रदेश की जनता इस बात को जानती है कि प्रदेश के हितों को कोई सर्वोपरि रख सकता है, बिना पर्ची-खर्ची के कोई नौकरी दे सकता है, बिना भेदभाव के विकास कोई करवा सकता है तो वो सीएम नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में संभव है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उचाना को विकसित उचाना की सोच के तहत विकास के मामले में आगे लेकर जाएंगे। हलके की जनता से किए हर वायदे को वो पूरा करने का काम करेंगे। सभी के सहयोग से उचाना को विकसित उचाना बनाएंगे। गांव में बिना भेदभाव के विकास कार्य तेजी से करवाए जाएंगे। उचाना से नाम तो बड़े रहे, लेकिन उचाना के लिए किया कुछ नहीं। जो लोग चुनाव के बाद दिल्ली, चंडीगढ़ बैठ जाते थे उन्हें उचाना के मतदाताओं ने स्थाई रूप से चंडीगढ़, दिल्ली बैठा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed