फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Development and Panchayat Minister Devendra Babli arrived to review the development works, officials of many departments were absent

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पहुंचे विकास कार्यों की समीक्षा करने, कई विभागों के अधिकारी रहे नदारद

Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Development and Panchayat Minister Devendra Babli arrived to review the development works, officials of many departments were absent
जींद। प्रदेश के विकास एवं पंचायत व पुरातत्व और संग्रहालय मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी मीटिंग में नहीं पहुंचे। इस पर मंत्री ने पास बैठे डीसी नरेश नरवाल को कहा कि या तो अधिकारियों को सूचना नहीं है, या फिर हल्के में ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने श्याम प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। योजना के तहत उचाना खंड का चयन किया गया है। इसमें गांव भगवानपुरा, बुडायन, दरौली खेड़ा, काकड़ौद, खेड़ी मसानियां, सफाखेड़ी, मखंड, मंगलपुर, नचारखेड़ा, पालवां, सेढ़ा माजरा, सुरबुरा, खरकबूरा, तारखां व उचाना खुर्द शामिल हैं। इस पर समीक्षा के दौरान कई विभागों के अधिकारी मीटिंग में मौजूद नहीं मिले। वहीं विकास कार्यों को लेकर समीक्षा के दौरान जब वन विभाग की समीक्षा की गई तो बताया गया कि करीब 75 लाख रुपये के पौधे लगाए गए हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि कुछ गांवों के फोटो दिखाओ। इस पर मीटिंग में अधिकारी फोटो नहीं दिखा सके। ऐसे में उन्होंने कहा कि वे मौके का मुआयना करेंगे। मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि योजना का उद्देश्य गांवों में शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस मौके पर जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डीसी नरेश नरवाल, एसपी नरेंद्र बिजरानिया, एडीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम आनंद कुमार शर्मा, एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश, एसडीएम डॉ. राजेश खोथ, एसडीएम सुरेंद्र कुमार, सीईओ डॉ. किरण सिंह, नगराधीश अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

98 लाख रुपये का बांट दिया ज्ञान
समीक्षा के दौरान बताया कि डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत करीब सात हजार लोगों को गुगल-पे, फोन-पे, क्रोम सहित अन्य एप चलाने की जानकारी दी गई। इस पर मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि 98 लाख रुपये का ज्ञान बांट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या एक भी गांव मॉडल बना, जवाब में सन्नाटा
मीटिंग में मत्री ने पूछा कि 2016 से यह योजना चल रही है। इस दौरान क्या एक भी गांव को पूरी तरह से मॉडल बनाया गया है। इस पर किसी भी अधिकारी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर मंत्री देवेंद्र सिंह बबली मुस्कुराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed