जींद। घोघडिया गांव के बस स्टॉप के पास राजकीय स्कूल के मैदान में आयोजित हुए शिक्षा इनामी महादंगल में प्रथम पुरस्कार देव कुमार पिरथला (सोनीपत) और प्रमोद घोघड़िया के बराबर अंक रहने पर दोनों को संयुक्त रूप से प्रथम घोषित किया।
दोनों को दो लाख 52 हजार रुपये बराबर-बराबर दिए गए हैं। आयोजक महंत शुक्राईनाथ योगी ने बताया कि तीसरे स्थान पर विक्की रजाना कलां (जींद) रहे जिनको एक लाख एक हजार रुपये दिए गए। चौथे स्थान पर रहे ललित खेड़ा (जींद) के विकास को 71 हजार रुपये दिए। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि दीपक बूरा, रामकुमार घोघड़िया, मंजीत नंबरदार, सतबीर नंबरदार, जोगीचंद प्रधान, दिलबाग आर्य, रामनिवास, कुलबीर बूरा, राजेश, गुरमेल, विजयपाल मौजूद रहे।संवाद