फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   desttroy un authoriesed making, jind,

अपनों का मकान गिरवाकर की अतिक्रमण हटाने की शुरुआत

Mon, 27 Jun 2016 12:52 AM IST
jind
jind Updated Mon, 27 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
desttroy un authoriesed making, jind,
मकान के आगे से तुड़वाए गए चबूतरे। - फोटो : bureau
 हलके के खरैंटी गांव में अवैध कब्जों को हटाने के अभियान की शुरूआत महिला सरपंच ने अपने ही परिवार के मकानों का तुड़वाकर की। गांव की सरपंच सुनीता देवी ने गलियों में वर्षों से हुए अवैध कब्जों को हटाकर एक मिशाल कायम की है। गलियों से अवैध कब्जे हटाए जाने के बाद से गांव की गलियां खुली-खुली नजर आने लगी हैं। गौरतलब है कि लगभग चार हजार की आबादी वाले गांव खरेंटी में भी अन्य गांवों की तरह लोगों ने गलियों में पक्के चबूतरे और लेटरिन बनाकर गलियों में अवैध कब्जा कर रखा था। गलियों में चबूतरे व लेटरिन बनाए जाने के कारण गलियां तंग हो गई थीं। इससे यहां से वाहन निकालने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इससे गांव में लड़ाई-झगड़े का डर भी बना रहता था। वहीं गलियों में अवैध कब्जे होने के कारण गलियों के निर्माण कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसके चलते गांव की कई गलियों अभी तक कच्ची ही पड़ी थी। गांव की इस समस्या को देखते हुए सरपंच सुनीता देवी ने गांव में सबसे पहले अवैध कब्जे हटवाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। ताकि गलियों का निर्माण करवाया जा सके। हालांकि अभियान के शुरूआती दौर में कुछ जगहों पर लोगों ने सरपंच द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का विरोध भी किया लेकिन महिला सरपंच ने लोगों के विरोध को नजरअंदाज करते हुए अभियान को नियमित रूप से आगे बढ़ाया। गलियों से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद गलियां खुली-खुली नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


विकास में सबसे बड़ी समस्या हैं अवैध कब्जे
12वीं पास महिला सरपंच सुनीता देवी का कहना है कि गांव के विकास कार्य में अवैध कब्जे सबसे बड़ी समस्या हैं। अवैध कब्जों के कारण ही गांव में विकास कार्य सही रूप से नहीं हो पा रहे थे। अवैध कब्जे हटवाने की शुरुआत उन्होंने अपने ही परिवार के सदस्यों से की। सबसे पहले अपने परिवार के सदस्यों के चबुतरे तुड़वाए और इसके बाद इस अभियान को आगे बढ़ाया गया। गांव में विकास कार्यों को करवाने के लिए सबसे पहले गांव के सभी अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। ताकि अवैध कब्जों के कारण गांव के विकास कार्य प्रभावित नहीं हो सकें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed