फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   despite the NGT's orders, bricks company open

एनजीटी के आदेश, प्रशासन की आंख बंद, ईंट भट्ठे खुले

Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
despite the NGT's orders, bricks company open
जींद। पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी ने 30 जनवरी तक ईंट भट्टों को बंद करने के आदेश दिए हुए हैं। इसके बावजूद भी ईंट भट्ठे लगातार चल रहे हैं। इन खुले ईंट भट्टों को बंद करवाने के लिए प्रशासन की आंखें बंद हैं। प्रशासन की नाक के नीचे ईगराह गांव में तीन ईंट भट्ठे चल रहे हैं। पिछले एक महीने में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की टीम ने कई भट्ठों का दौरा किया था। इस दौरान कई भट्ठे चलते मिले थे। कार्रवाई के लिए भी प्रदूषण नियंत्रक टीम ने एनजीटी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

गौर हो कि ईगराह गांव में मंगलवार को ईंट भट्ठों को बंद करवाने गई टीम के साथ एक भट्ठा संचालक ने मारपीट भी की थी। इसके बाद दोबारा से यह टीम किसी भी भट्ठे पर जांच के लिए नहीं गई। जिले में लगभग 155 ईंट भट्ठे हैं। इनमें से 12 भट्ठों को इस टीम ने आदेशों के बावजूद चलते पाए जाने पर सील किया था। इनमें से तीन भट्ठा संचालकों ने सील को तोड़कर एनजीटी के आदेशों को करारा तमाचा मारा था।
विज्ञापन

रविवार को किया जाएगा चलाए गए भट्ठों को बंद
जो भट्ठे चल रहे हैं। इन पर एनजीटी के आदेशों की अनुपालना करने पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक व प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की टीम रविवार को ईगराह में चल रहे तीनों ईंट भट्ठों का दौरा कर बंद करवाने का काम करेगी। इन पर आदेशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीता ढुल एफएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed