फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Desecration of Guru Granth Sahib is not tolerated: Gurjinder Singh

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी बर्दाश्त नहीं : गुरजिंद्र सिंह

Wed, 26 Apr 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Desecration of Guru Granth Sahib is not tolerated: Gurjinder Singh
जींद। ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जत्थेदार गुरजिंद्र सिंह ने की। इसमें गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिंडा (पंजाब) में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी तथा गुरुघर के वजीर (ग्रंथी सिंह) से मारपीट पर रोष जताया गया। इस दौरान गुरजिंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की बेअदबी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष करमजीत सिंह द्वारा 30 अप्रैल को गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में पुरातन कुएं (बोली साहिब) का उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जत्थेदार गुरजिंद्र सिंह सहित कमेटी ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक सख्त कानून बनाया जाए। इसमें दोषी के लिए कम से कम तीन वर्ष तक जमानत का कोई प्रावधान न हो। साथ ही मामले का ट्रायल फास्ट कोर्ट में किया जाए और दोषी के लिए उम्रकैद की सजा का प्रावधान किया जाए। यदि केंद्र सरकार ऐसी सख्त सजा प्रावधान नहीं करती है तो दिन प्रतिदिन इस तरह की घटनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

जत्थेदार गुरजिंद्र सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु तेग बहादुर साहिब के समय का पुरातन कुआं (बोली साहिब) निशान साहिब के पास है। कुएं का जीर्णोद्धार बाबा हरबंस सिंह कारसेवा द्वारा किया गया है। इस कुएं का उद्घाटन करने के लिए 30 अप्रैल को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष करमजीत सिंह, जत्थेदार भूपेंद्र सिंह असंध, बाबा गुरमीत सिंह त्रिलोकेवाला, सरदार गुरविंद्र सिंह धमीजा, मोहनजीत सिंह, बीबी परमिंद्र कौर पहुंचेंगे। इस दौरान हरियाणा प्रदेश के गुरुद्वारों को लेकर प्रबंधन कमेटी की बैठक भी होगी। इसमें गुरुद्वारों को लेकर विशेष रूपरेखा तैयार की जाएगी। जत्थेदार गुरजिंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के जींद आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कमेटी सदस्यों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed