फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Speaker reprimanded PWD SDO

Jind News: डिप्टी स्पीकर ने पीडब्ल्यूडी एसडीओ को लगाई फटकार

Fri, 11 Jul 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 11 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Deputy Speaker reprimanded PWD SDO
11जेएनडी08-रेस्ट हाउस में अधिकारियों को दिर्शा-निर्देश देते डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा।
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी एसडीओ को जमकर फटकार लगाई। मिड्ढा ने शहर में सड़कों के सुंदरीकरण के लिए 9 करोड़ रुपये की ग्रांट मंगवाई थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने सड़कों की सही हालत बताकर उनकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी। इसके बाद आई हुई राशि वापस चली गई। अब डिप्टी स्पीकर दोबारा ग्रांट लाने के लिए बार-बार अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। यह सब पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के कारण हो रहा है। वह शुक्रवार को विकास कार्यों को लेकर रेस्ट हाउस में विभाग अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन


डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि अगस्त माह में मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की सेवाएं शुरू की जाएंगी जिससे कि अगले साल से एमबीबीएस कोर्स भी शुरू कराए जाएं। जिला नगर योजनाकार शहर की भविष्य की जरूरतों के अनुरूप वर्ष 2041 का मास्टर प्लान तैयार करें, ताकि शहर का सर्वांगिंण विकास हो सके।
विज्ञापन

शहर में बंगलूरू की तर्ज पर बॉटेनिकल गार्डेन बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 150 करोड़ की राशि मंजूर करवाई गई है। विधानसभा क्षेत्र में जितनी भी विकासात्मक योजनाएं चल रही है उन्हें समयबद्ध पूरा किया जाए ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके। शहर की जरूरत को देखते हुए नगर परिषद की सीमा में किया जाएगा ताकि बढी हुई इस सीमा के तहत आने वाले लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के लिए स्थाई गोशाला बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए लगभग 25 एकड़ में आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ गोशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए स्वयं सेवी संस्थाओं, सरकार और आमजन का सहयोग लिया जाएगा।
वहीं शहर के लोगों की धार्मिक भावनाओं के दृष्टिगत और लड़कियों के शिक्षण संस्थान, आवागमन को देखते हुए मीट मार्केट को स्थानांतरित कर शहर के दूसरे स्थान पर स्लाॅटर हाउस का प्रपोजल तैयार किया जाए ताकि इस दिशा में जल्द कार्य किया जा सके। नहर के दोनों तरफ टाइलें लगाकर सुंदर बनाया जाएगा। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
उन्होंने कहा कि पुराने बस अड्डे के स्थान पर नया प्रोजेक्ट बनाने की दिशा में कार्य किया जाए ताकि शहर वासियों को विकास की सौगात मिल सके। वहीं सेक्टर-6,7,8,9 में करीब नौ करोड़ से सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
शहर की पार्को का रखरखाव ठीक प्रकार से हो इसके लिए स्थानीय बाशिंदों की कमेटियां बनाकर उन्हे इसका दायित्व सौंपा जाए। इस मौके पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, सीईओ जिप अनिल दून, डीएमसी सुरेंद्र दून, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता आर के नैन, सतीश गर्ग, भानु प्रताप शर्मा मौजूद रहे।



बिजलीकर्मी पी लेते हैं शराब, लोगों के फोन नहीं उठाते

डिप्टी स्पीकर ने बिजली निगम अधिकारियों को भी गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी तो लोगों की सुनवाई कर लेते हैं लेकिन निचले कर्मचारी तो लोगों के फोन भी नहीं उठाते। रात के समय शराब पी लेते हैं। यदि किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी के समय शराब पीने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




अपने हिस्से का पानी छीनकर रहेंगे

पंजाब मुख्यमंत्री के एसवाईएल का पानी हरियाणा को नहीं देने के सवाल के जवाब में डिप्टी स्पीकर ने कहा कि वह शुरू में बड़े भाई से पानी मांगेंगे। यदि नहीं दिया तो छीनकर ले लेंगे। अधिकार मांगने नहीं पड़ते छीनने पड़ते हैं। यदि हमारे हिस्से का पानी छीनना पड़ा तो हम छीनकर ही मानेंगे। अभी प्यार से बड़े भाई को समझा रहे हैं, मानते हैं तो ठीक है नहीं तो फिर हम अपने अधिकार तो लेकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed