{"_id":"671d3bfb593ce1334f053774","slug":"deputy-speaker-made-strategy-regarding-common-peoples-issues-jind-news-c-199-1-sroh1007-124912-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डिप्टी स्पीकर ने आमजन के मुद्दों को लेकर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डिप्टी स्पीकर ने आमजन के मुद्दों को लेकर बनाई रणनीति
Sun, 27 Oct 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी20: विश्राम गृह में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा अधिकारियों की बैठक लेते हुए। संवाद
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा शनिवार को जींद पहुंचे और जिले के विकास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
पहली बैठक में विकास को लेकर गंभीर नजर आए मिड्ढा ने बैठक में शामिल नहीं होने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचने पर डिप्टी स्पीकर का प्रशासनिक अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक तंत्र को और अधिक समन्वित, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। बैठक में मिड्ढा ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करने के साथ आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए रणनीति बनाई। डॉ. मिड्ढा ने सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह, राज्य के सभी विधायक, प्रशासन और जींद की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने अधिकारियों को सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए प्रशासनिक कार्यों में नवाचार और नागरिक सेवा सुधार को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से लगाए जाने वाले समाधान शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि इन शिविरों में प्रशासनिक टीम ने पहले भी बहुत अच्छा काम किया है। आगे भी इसी प्रकार धरातल पर कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का पूरी तरह से निदान करना मकसद है। उन्होंने रामायण काल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार त्रेता युग में भील समुदाय से संबंध रखने वाली सबरी माता को राम मिले थे। वैसे ही आज के वर्तमान युग में भाजपा सरकार का उद्देश्य देश के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाना हैं। उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार ने हमेशा बिना किसी भेदभाव के और अच्छी सोच सहित धरातल से जुड़ कर काम किया हैं। मेवात में हमेशा ही पानी की कमी रही हैं, परंतु वहां विपक्ष की हवा होते हुए भी भाजपा ने पानी और बिजली की समस्या को दूर किया है। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।