फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Speaker donated one month's salary to Punjab CM Relief Fund

Jind News: डिप्टी स्पीकर ने पंजाब सीएम राहत कोष में दी एक माह की सैलरी

Tue, 09 Sep 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Deputy Speaker donated one month's salary to Punjab CM Relief Fund
08जेएनडी05-डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत प्रशासन
जींद। हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अपनी एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को सहायता के लिए दी है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों व आमजन से भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि लगातार भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले पानी के कारण हरियाणा के साथ-साथ पंजाब राज्य में जहां नदियां और नाले उफान पर थे, वहीं हरियाणा प्रदेश के लोग कड़ी मेहनत, मशक्कत, धैर्य और जज्बे का प्रदर्शन करते हुए बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करने में आगे आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के जज्बे के साथ हम किसी भी विकट आपदा से निपटा जा सकता है। हरियाणा ने पंजाब को हमेशा अपना बडा भाई माना है और हर संकट और आपदा के समय हरियाणा के प्रत्येक नागरिक पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed