फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy commissioner heard 164 complaints

Jind News: उपायुक्त ने सुनीं 164 शिकायतें

Thu, 04 Jul 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Deputy commissioner heard 164 complaints
03जेएनडी10: समाधान ​शिविर में समस्याएं सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अ​धिकारी। स्रोत
जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में 164 समस्याएं आईं, इनमें अधिकाशं समस्याएं परिवार पहचान पत्र में आय व नाम ठीक करवाने, मजदूरी के लिए श्रम विभाग के तहत कॉपी बनवाने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन से संबंधित रहीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। नागरिक अपने संबंधित एसडीएम के पास अपनी समस्या लेकर जाएं, उनकी समस्या का वहीं पर ही समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में आय दुरूस्त करवाने के लिए नागरिक अपने आवेदन के साथ स्वयं के शपथ पत्र के अलावा अपने मकान के सामने खड़ा हुए का फोटो जरूर लगाएं। समाधान शिविर के दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदन के साथ सभी जरूरी आवश्यक दस्तावेज जांचें।
विज्ञापन


समाधान शिविर में जलालपुरा कलां गांव निवासी करिश्मा ने बताया कि वह फोन में तकनीकी खराबी के चलते हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएन) में समय पर अपनी नौकरी ज्वाइन नहीं कर पाई थी। ऐसे में उनको एक मौका और दिलवाया जाए, इस पर डीसी ने उनके केस को चंडीगढ़ मुख्यालय स्तर पर भिजवाने के निर्देश दिए। शाहपुर गांव निवासी संतरो व कृष्णा ने उनको सौ-सौ गज के प्लॉट दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम नगर निवासी अभिषेक ने डीसी से अपने 16 वर्ष बेटे का जन्म पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। गढ़ी गांव निवासी सतपाल सिंह ने डीसी को बताया कि उनके गांव में रविदास चौपाल और दो गलियों में अवैध रूप से कब्जा है जो छुड़वाया जाए।
बुजुर्ग बलबीर ने बताया कि उनकी आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि अलग-अलग दर्शाई गई है और उनका वोट कार्ड भी गुम हो गया है, जो कि नया बनवाया जाए। खापड़ गांव के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को बताया कि उनके गांव में पेयजल लाइन डालने के कार्य के दौरान गली उखाड़ दी गई थी, लेकिन इसे दुरुस्त नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, डीएमसी वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम राकेश सैनी, डीएसपी रोहतास कुमार, डीआरओ राज कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जिला रेडक्रॉस सचिव रवि हुड्डा, बिजली निगम कार्यकारी अभियंता विकास मलिक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed