फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deputy Civil Surgeon Dr. Ramesh Panchal also left the charge of referral transport

डिप्टी सिविल सर्जन ने डॉ. रमेश पांचाल ने भी छोड़ा रेफरल ट्रांसपोर्ट का चार्ज

Fri, 22 Jul 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Deputy Civil Surgeon Dr. Ramesh Panchal also left the charge of referral transport
नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। 25 दिन में ही डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने रेफरल ट्रांसपोर्ट (एंबुलेंस) का चार्ज छोड़ दिया। डॉ. रमेश पांचाल ने उनके पास पहले ही अधिक कार्यक्रमों का बोझ का हवाला दिया है। अब सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार को रेफरल ट्रांसपोर्ट का चार्ज दिया है। इससे पहले 26 जून को डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान ने रेफरल ट्रांसपोर्ट का चार्ज छोड़ा था। उन्होंने भी काम की अधिकता को इसका कारण बताया था।
विज्ञापन

बतादें कि 15 जून को एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी के कारण एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद 26 जून को तत्कालीन रेफरल ट्रांसपोर्ट डॉ. जेके मान ने रेफरल ट्रांसपोर्ट का चार्ज छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास अन्य कार्यक्रमों का बोझ ज्यादा है। इसलिए वह रेफरल ट्रांसपोर्ट का इतना अधिक समय नहीं दे पाते। रेफरल ट्रांसपोर्ट एक बेहद ही संवेदनशील मामला है। इसके बाद सिविल सर्जन ने 26 जून को डॉ. रमेश पांचाल को रेफरल ट्रांसपोर्ट का चार्ज सौंप दिया था। अब वीरवार को डॉ. रमेश पांचाल ने भी रेफरल ट्रांसपोर्ट का चार्ज छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास अन्य कार्यक्रमों का बोझ ज्यादा है, इसलिए वह रेफरल ट्रांसपोर्ट का चार्ज छोड़ रहे हैं। सिविल सर्जन ने अब डॉ. अनिल कुमार को यह चार्ज सौंपा है।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालकों पर लगते रहे हैं लापरवाही के आरोप
नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस चालकों पर पहले भी लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। कभी एंबुलेंस को वाया गोहाना होते हुए रोहतक लेकर जाने के मामले सामने आ चुके हैं। इस कारण अब तक कोई भी डिप्टी सिविल सर्जन इस प्रकार के मामलों पर अंकुश नहीं लगा सका। 15 दिन पहले भी एंबुलेंस चालक की लापरवाही सामने आ चुकी है। इसमें एंबुलेंस चालक द्वारा मरीजों के लिए एसी नहीं चलाने तथा खुद के लिए एसी चलाने, एंबुलेंस चालकों द्वारा एंबुलेंस में धूम्रपान करने जैसे मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रमेश पांचाल ने रेफरल ट्रांसपोर्ट का चार्ज छोड़ दिया है। उन्होंने अन्य कार्यक्रमों का ओवरलोड कारण बताया है। अब चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार को यह चार्ज दिया गया है।
-डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed