फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Depot holders raised demand, government should declare confirmed employees

Jind News: डिपो धारकों ने उठाई मांग, पक्का कर्मचारी घोषित करे सरकार

Tue, 01 Aug 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 01 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Depot holders raised demand, government should declare confirmed employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिलेभर के राशन डिपो धारकों की बैठक मंगलवार को शहीदी पार्क में मदनलाल धानक की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी डिपो धारकों को पक्के कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। कहा कि उनको राशन वितरण के नाम पर जो कमीशन मिलता है, वह बेहद कम है। इससे उनके परिवार का गुजारा नहीं हो सकता। इसके चलते उनको नियमित कर्मचारी घोषित कर उनको अच्छा वेतन दिया जाए।


मदनलाल धानक ने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी को जहां 50 हजार रुपये से ज्यादा वेतन मिलता है। इसके विपरीत डिपो धारकों को कमीशन के तौर पर मुश्किल से आठ व दस हजार रुपये मिलते हैं, लेकिन वह भी कभी समय पर नहीं मिलते। कहा कि वह अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा से मिलकर ज्ञापन सौपेंगे। कहा कि यह विभाग उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास है। अगर उपमुख्यमंत्री डिपो धारकों के हितैषी होंगे तो वे उनकी मांग को पूरा करने का काम करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि फिलहाल उनको एक वर्ष तक राशन वितरण के कार्य का पांच माह का ही कमीशन मिला है, लेकिन सात माह का कमीशन अभी भी बाकी है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तो समय पर उनके कार्य का कमीशन दे और उनको नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed