फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deora's Rahul participated in the United Nations Climate Change Conference

Jind News: देवरड़ के राहुल ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में लिए भाग

Mon, 18 Nov 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Deora's Rahul participated in the United Nations Climate Change Conference
17जेएनडी27:राहुल चहल।
जींद। देवरड़ गांव के रहने वाले 23 वर्षीय एमबीए उम्मीदवार राहुल चहल अजरबैजान के बाकू में आयोजित 29वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में शामिल हुए।
विज्ञापन

भारत और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए राहुल 11 से 22 नवंबर तक चलने वाले वैश्विक नेताओं के शिखर सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। राहुल ने बताया कि इस वर्ष के सीओपी सम्मेलन में विकासशील देशों के लिए जलवायु वित्त बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे वह जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों से निपटने में सक्षम हो सकें। शिखर सम्मेलन में विभिन्न चर्चाओं और पैनलों में वह शामिल रहे हैं। उन्हें रूसी मंडप और ब्रिक्स कार्यक्रमों में वैश्विक युवा नेतृत्व और जलवायु कार्रवाई को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। जलवायु परिवर्तन कार्रवाई और सतत विकास के प्रति राहुल के जुनून ने उन्हें इस प्रतिष्ठित वैश्विक कार्यक्रम में जगह दिलाई है। सीओपी-29 में राहुल की भागीदारी वैश्विक पर्यावरण नीति के भविष्य को आकार देने में युवाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालती है।

17जेएनडी27:राहुल चहल।

17जेएनडी27:राहुल चहल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed