फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dense fog prevailed from six o'clock to ten o'clock.

Jind News: छह बजे से लेकर दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा

Sat, 27 Dec 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dense fog prevailed from six o'clock to ten o'clock.
27जेएनडी44: धुंध से गुजरते वाहन। संवाद
जींद। पिछले दो दिनों से मौसम के बदलते मिजाज ने आमजन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। दिन के समय तेज धूप निकलने से हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन रात होते ही ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को सर्दी से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सुबह के समय हालात और भी चुनौतीपूर्ण रहे। जिले में सुबह करीब छह बजे से लेकर दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता महज पांच से दस मीटर तक सिमट गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। खासकर हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर कोहरे का ज्यादा असर देखने को मिला, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही। मौसम में आए इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। रात के समय बढ़ती ठंड और सुबह के कोहरे से सब्जी की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि लगातार पड़ रही ओस और नमी के कारण हरी सब्जियों में गलन और झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है। खासतौर पर आलू, टमाटर, मटर, फूलगोभी और पत्तागोभी की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

बाक्स

मौसम में चल रहे बदलाव को लेकर मनुष्य के साथ सब्जी व फलों की खेती पर भी असर पड़ रहा है। इस समय हर किसी को सावधानी बरतने की जरूरत है। फसलों में पानी लगाने से लेकर खाद व दवाई डालने के लिए सही समय चुने। आमजन को भी सर्दी से बचने के लिए प्रबंध करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक
फोटो कैप्शन
27जेएनडी44: धुंध से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed