{"_id":"673a3ee95c8e1456fa0bc504","slug":"dense-fog-cold-and-pollution-are-increasing-the-number-of-respiratory-and-lg-patients-jind-news-c-199-1-sroh1007-125881-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घने कोहरे, ठंड और प्रदूषण से बढ़ रहे सांस व एलजी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घने कोहरे, ठंड और प्रदूषण से बढ़ रहे सांस व एलजी के मरीज
Mon, 18 Nov 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी21: बद्दोवाल गांव के पास निर्माण कार्य का निरीक्षण करती हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
जींद। प्रदूषण बढ़ने की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 से ऊपर चल रहा है। रविवार को भी एक्यूआई अधिकतम 390 पहुंचा, जबकि औसत एक्यूआई 303 पर रहा। प्रदूषण की वजह से सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों प्रभावित करता है। ऐसे में जींद के लोग दूषित पर्यावरण में सांस लेने के लिए मजबूर हैं। वहीं धीरे-धीरे ठंड भी दस्तक दे रही है। इससे अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 51 प्रतिशत तो हवा की गति 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। जो पूरा दिन ठंड का अहसास करवाती रही।
रविवार को पूरे दिन धुंध की चादर छाई रही। इसके चलते सूर्य के दर्शन दोपहर बाद ही हो पाए। रविवार को छुट्टी के चलते सड़कें भी सुनसान रहीं। लोगों ने घरों में रहकर अपना दिन व्यतीत किया। पांडु पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश ने बताया कि मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आगामी तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा। बारिश के भी आसार बने हुए हैं। अगर बारिश होती है तो यह आसमान में छाए धूल कणों को धोने का काम करेगी। इससे वातावरण शुद्ध होगा। लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रैप-3 लागू किया है। जिले में निर्माण कार्य और तोड़ने पर रोक लगाई गई है। आरएमसी बेंचिंग प्लांट, ईंट भट्ठे, बड़े वेल्डिंग वर्क और गैस कटिंग काम भी नहीं हो सकेंगे। पिछले पांच दिनों से आसमान में धुंध छाई हुई है। धुंध के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। रविवार को धुंध के चलते दृश्यता भी 30 मीटर तक रही, लेकिन रात के समय दृश्यता इससे भी कम हो जाती है। इसके कारण सडक़ों पर वाहन चालकों को दुर्घटना होने का डर होता है। लगातार बढ़ रहे एक्यूआई व धुंध से लोगों को खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं। इसमें चिकित्सकों ने मरीजों को घर से बाहर जाने पर रोक लगाई है।
कभी गर्म तो कभी सर्द मौसम दे रहा बीमारियों को न्योता
इस समय मौसम बिल्कुल बीमारियों के अनुकूल बना हुआ है। कभी दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगता है तो कभी ठंडक का। इसके चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इससे सांस के रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है। वहीं बच्चों में वायरल, जुखाम जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन
कोहरा बढ़ने से धान की फसल चिंता का विषय
बढ़ता कोहरा गेहूं के किसानों के लिए फायदेमंद होगा तो धान के किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। कोहरे के कारण कम पकी धान की फसल के दाने खराब होंगे और काटने में देरी हो रही है।
यह पिछले एक सप्ताह का तापमान
तिथि
अधिकतम
न्यूनतम
17 नवंबर
26 डिग्री
13 डिग्री
16 नवंबर
28 डिग्री
15 डिग्री
15 नवंबर
28 डिग्री
15 डिग्री
14 नवंबर
25 डिग्री
15 डिग्री
13 नवंबर
25 डिग्री
15 डिग्री
12 नवंबर
31 डिग्री
16 डिग्री
11 नवंबर
31 डिग्री
18 डिग्री
बाक्स
प्रदूषण स्तर बढ़ने से जिले में ग्रैप-3 लागू किया गया है। जहां पर निर्माण कार्य चल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण प्रदूषण से मानव जीवन को खतरा बना हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम भी लगातार औद्योगिक इकाइयों के साथ अन्य स्थानों की जांच कर रही है। जिले में ग्रैप तीन के नियमों का पालन करवाया जाएगा, ताकि प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके। -अनिल कुमार वैज्ञानिक बी एसडीओ, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।